भोपाल: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना के दौर में उनके स्टारडम के किस्से खूब मशहूर थे. कहा जाता है कि उनकी सफेद कार पर फैंस लिपस्टिक से किस के निशान बना दिया करती थी. वहीं अब मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भी कार और किस से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है. हालांकि, इस बार कहानी किसी फिल्म स्टार की नहीं, बल्कि एक प्रेमी की है. जहां उसकी गर्लफ्रेंड ने प्यार जताने के लिए कार पर एक-दो नहीं, बल्कि करीब 3400 किस के निशान बना दिए.
जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर के रहने वाले आदित्य सिकरवार की गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर विदेश का एक वीडियो देखा था. जहां वीडियो में कार को किस के निशानों से सजाने का ट्रेंड दिखाया गया था. इसी से प्रभावित होकर उसने आदित्य की कार को भी इसी अंदाज में सजाने का फैसला किया. बताया गया कि करीब साढ़े तीन घंटे की मेहनत के बाद कार के अलग-अलग हिस्सों पर लिपस्टिक से करीब 3400 निशान बनाए गए, जिसके लिए कई लिपस्टिक किया गया.
ग्वालियर में 3 घंटे में गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी की कार में 3000 हजार से अधिक किस किए। जिसके बाद यह कार सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
— Mr.Binod (@Mr__binod) August 25, 2026
फिर पुलिस ने उस कार को पकड़कर 5500 का चालान कर दिया। pic.twitter.com/af8PzWz426
जब आदित्य इस अनोखी कार को लेकर शहर की सड़कों पर निकला तो लोगों की नजरें उस पर टिक गई. सड़क से गुजरने वाले लोग कार को देखकर हैरान रह गए. हालांकि, प्यार का यह अनोखा इजहार आदित्य के लिए जल्द ही परेशानी का कारण बन गया.
बता दें, गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना पुलिस ने किस के निशानों से पूरी तरह ढकी कार को रोक लिया. वहीं पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते वाहन चालक पर कार्रवाई करते हुए 5500 रुपये का चालान काट दिया. इसके अलावा कार के शीशों पर लगी काली फिल्म भी पुलिस ने हटवाई.
एमपी के ग्वालियर में एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड की कार पे 3500 किस 💋 दिए,
— GAURAV🇮🇳 (@GK010200) August 25, 2026
पुलिस ने कार पकड़ के बॉयफ्रेंड को थाने बुलवाया,
और ये चुटियाफा साफ़ करने को कहा,
बताओ ऐसी चुम्मन gf सबको क्यों नहीं मिलती 🙄 pic.twitter.com/oX3HZtl7x0
चालान भरने के बाद आदित्य को कार की सफाई भी करनी पड़ी. उसने कई घंटों तक कपड़े से कार को रगड़कर लिपस्टिक के सभी निशान हटाए. इसके बाद पुलिस ने कार को थाने से जाने की अनुमति दी. इस तरह गर्लफ्रेंड का अनोखा प्यार दिखाने का आइडिया पहले सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बना और बाद में प्रेमी के लिए 5500 रुपये की जेब ढीली कराने वाला साबित हुआ. वहीं इस घटना की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है.