T20 World Cup: पाकिस्तान का IND vs PAK मैच पर यू टर्न, पाकिस्तान सरकार का बड़ा फैसला, 15 फरवरी को भारत से भिड़ेगी पाक टीम

पाक सरकार और पीसीबी ने टी20 विश्व कप में यू टर्न मार लिया है. पाक सरकार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह भारत के साथ मैच खेलने के लिए तैयार हैं.

Date Updated Last Updated : 10 February 2026, 09:06 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: @CricCrazyJohns X account

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान ने अपने-अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. लेकिन दोनो टीमों के बीच होने वाले मैच को लेकर असमंजस बना हुआ था. पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान, भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का राग अलाप रहा था लेकिन अब पाक सरकार और पीसीबी दोनो ने ही यू टर्न मार लिया है.

अब सरकार ने कहा कि वह भारत के साथ मैच खेलने को तैयार हैं. इस बात की पुष्टि खुद पाकिस्तान सरकार ने किया है. पाक सरकार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि वह भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हिस्सा लेंगे. इस खबर ने IND vs PAK मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस में एक खुशी लहर ला दी है. 

पाक सरकार ने लिया यू टर्न

पिछले कुछ दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला टी20 विश्व कप ग्रुप स्टेज का मुकाबला काफी चर्चा में था. पीसीबी लगातार 15 फरवरी को होने वाले मैच के बहिष्कार की धमकी दे रहा था.  जिसे लेकर भारत-पाक मैच का इंतजार कर रहगे क्रिकेट प्रेमी चिंता में थे, लेकिन अब फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. क्योंकि, पाक सरकार ने भारत के साथ मैच खेलने की अनुमति दे दी है. 

पाक सरकार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऑफिशियल बयान जारी करते हुए कहा कि, 'कई देशों के बीच बातचीत के नतीजों और दोस्त देशों की रिक्वेस्ट को देखते हुए, पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में अपने तय मैच के लिए 15 फरवरी, 2026 को मैदान में उतरने का निर्देश देती है.'

कूटनीति से टूटा गतिरोध

यह फैसला हाल में हुई कूटनीतिक कोशिशों और कई मीटिंग के बाद सामने आया. लाहौर में पीसीबी के साथ आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों की मीटिंग हुई थी. ये मीटिंग काफी अहम हो गई थी क्योंकि पाकिस्तान से पहले बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणो से भारत में टूर्नामेंट खेलने से मना कर दिया था. बांग्लादेश की देखा देखी पाकिस्तान ने भी वही राग अलापना शुरु कर दिया और भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने लगा. 

करोड़ों का दांव और अंक तालिका का दबाव

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला किसी भी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा कमाई वाला मैच होता है. इस हाईवोल्टेज मैच से आईसीसी को काफी रिवेन्यु आता है. तो ऐसे में अगर पाकिस्तान मैच नहीं खेलता, तो उसे एक 2 महत्वपूर्ण अंक गंवाने पड़ते और नॉकआउट में पहुंचने की राह मुश्किल हो जाती. इसके अलावा पीसीबी को ब्रॉडकास्टिंग और स्पॉनसरशिप से जुड़ा भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता था.

सम्बंधित खबर