पंजाबः सोमवार को पंजाब के तरनतारन जिले के एक कॉलेज में Valentine Week का एक दर्दनाक मंजर देखा गया. एक स्टूडेंट ने अपनी महिला क्लासमेट की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी जान से मार दिया. गोलीबारी की घटना क्लासरूम के CCTV कैमरे में कैद हो गई. बता दें कि स्टूडेंट ने अपनी क्लासमेट को प्रपोज भी किया था. लोगों के मुताबिक उसने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया. इसको वह झेल नहीं पाया, जिसके उसने इस खूनी खेल को अंजाम दिया. वहीं क्लासमेट की इंगेजमेंट भी हो चुकी थी. उसके बाद यह सिरफिरा आशिक अपनी आदतों से बाज नही आया.
घटना उस्मान के माई भागो लॉ कॉलेज में हुई. गोली चलाने वाले की पहचान मलियां गांव के रहने वाले प्रिंस राज के रूप में हुई, जबकि महिला स्टूडेंट की पहचान नौशेरा पन्नुआं की संदीप कौर के रूप में हुई है. गोली चलाने वाले प्रिंस राज की भी चोटों के कारण मौत हो गई. इसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कैसे स्कूल के भीतर बंदूक लेकर युवक ने प्रवेश कर लिया. यह हादसा पंजाब में बढ़ते गन वायलेंस का बढ़ा एग्जांपल है.
वीडियो में दिखता है कि प्रिंस राज अचानक खड़ा होता है और दो महिलाओं की तरफ पीठ करके अपना बैग खोलता है. वह बंदूक निकालता है, मुड़ता है, और कौर को बहुत करीब से गोली मार देता है. कौर जमीन पर गिर जाती है और दूसरी क्लासमेट सदमे से पीछे हट जाती है. फिर प्रिंस राज बंदूक अपनी कनपटी पर रखता है और खुद को गोली मार लेता है. बाद में वह भी जमीन पर गिर जाता है.
#BREAKING A young man shot dead a student of Law College in Usma village of Tarn Taran and then committed suicide by shooting himself
— Ravi Pandey🇮🇳 (@ravipandey2643) February 9, 2026
woman has been identified as Sandeep Kaur, and the man as Prince Raj, a resident of Mallian village in Tarn Taran.#PunjabPolice #Tarntaran pic.twitter.com/XReXMWWRul
फुटेज में दिखता है कि गोलीबारी के तुरंत बाद क्लासरूम के अंदर मौजूद स्टूडेंट घबरा गए और कमरे से बाहर भाग गए. हत्या-आत्महत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है. वहीं कई लोगों का कहना है कि यह वन साइड लव का अंजाम है. सीनियर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच के हिस्से के तौर पर CCTV कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है.
नोट: अगर आपके मन में कभी आत्महत्या के विचार आएं, तो कृपया अपने आस-पास किसी मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल से संपर्क करें. वे आपकी समस्याओं का समाधान ढूंढने में आपकी मदद कर सकते हैं. हेल्पलाइन नंबर 14416 है, जिस पर आप 24/7 संपर्क कर सकते हैं.