स्वतंत्रता दिवस पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, बोलीं- तिरंगा राष्ट्र निर्माण की याद दिलाता है

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि तिरंगा गौरवशाली अतीत का प्रतीक होने के साथ राष्ट्र-निर्माण की जिम्मेदारी भी याद दिलाता है.

Date Updated Last Updated : 15 August 2026, 03:29 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X/ @gupta_rekha

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी में आयोजित समारोह में तिरंगा फहराया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. बता दें, छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर जोर दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा केवल देश के गौरवशाली इतिहास की पहचान नहीं है, बल्कि यह आने वाले भारत के लिए हमारे संकल्प का भी प्रतीक है. उन्होंने कहा कि आजादी को सिर्फ अधिकार के तौर पर नहीं देखना चाहिए, बल्कि देश के विकास और निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने के अवसर के रूप में भी समझना चाहिए. 

स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद 

अपने संबोधन में रेखा गुप्ता ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बलिदान देने वाले वीरों को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के पीछे अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष, साहस और त्याग रहा है. उन्हीं के प्रयासों ने स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव तैयार की और लोकतांत्रिक व्यवस्था को आगे बढ़ने का आधार दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि उन लोगों को नमन करने का अवसर भी है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उन्होंने लोगों से देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की.

सदन में किया ध्वजारोहण 

बता दें, अपने संबोधन से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में भी ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए दिल्ली और देश के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. इस मौके पर उन्होंने नागरिकों से अपील की कि व्यक्तिगत प्रयासों को राष्ट्रहित से जोड़ा जाए. उन्होंने कहा कि हर परिवार का संकल्प देश के संकल्प का हिस्सा बने और प्रत्येक नागरिक की मेहनत भारत की ताकत बढ़ाने में योगदान दे. 

सामूहिक प्रयास को लेकर दिया जोर 

रेखा गुप्ता ने विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि देश की प्रगति केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है. मुख्यमंत्री के संदेश का मुख्य केंद्र देश के प्रति जिम्मेदारी, एकजुटता और विकास के लिए सामूहिक भागीदारी रहा. उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए लोगों से देश को आगे ले जाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया.

सम्बंधित खबर