पाकिस्तान ने 15 फरवरी के लिए भरी हामी! भारत-पाक महामुकाबला 99% पक्का, PCB लेगा U-टर्न?

टी20 विश्व कप 2026 धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. टूर्नामेंट के बीच अब भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर एक अहम खबर आ रही है. रिपोर्ट्स है कि भारत-पाकिस्तान मैच अपने निर्धारित दिन हो सकता है.

Date Updated Last Updated : 09 February 2026, 10:21 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. आज टूर्नामेंट का तीसरा दिन है. विश्व कप ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है लेकिन उसके बाद भी भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर अभी तक अटकलें साफ नहीं हुई है. अभी यह तय नहीं है कि दोनो देश 15 फरवरी को होने वाले हाई वोल्टेज ड्रामा मैच खेलेंगे या नहीं.

लेकिन अब इस पर से जल्द ही पर्दा उठ सकता है. इन दिनों मैच को लेकर लगातार बैठकों का दौर  शुरु हो चुका है. अब कुछ विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि दोनो देशों के बीच ये मैच खेले जा सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच पर अपनी सहमति जता दी है. 

भारत-पाक मुकाबले से पहले हो रही बैठकें

इन दिनों भारत-पाकिस्तान को लेकर बैठकों का दौर शुरु है. लेकिन इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से जुड़े एक गुप्त सूत्र ने बताया कि भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर लगातार बैठकें चल रही हैं. साथ ही उन्होंने आगे यह भी बताया पीसीबी का मैच खेलने को लेकर सहमति बन गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि 15 फरवरी को मैच अपने निर्धारित वेन्यू कोलंबो में 99 प्रतिशत तक होने की संभावना है. 

आईसीसी के आगे रखी शर्त

बता दें पीसीबी ने आईसीसी की फटकार के बाद अब आईसीसी के आगे भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए तीन शर्ते रखी हैं. जिनमें पीसीबी की मांग है कि एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच द्वीपक्षीय सीरीज को शुरु किया जाए, वहीं दूसरी शर्त है आईसीसी राजस्व में ज्यादा हिस्सेदारी मिले. इसके अलावा पीसीबी ने तीसरे शर्त के तौर पर नो हैंडशेक पॉलिसी खत्म करे.  

इतिहास रचने को तैयार भारत

मेजबान भारत इस बार अलग इतिहास रचने के इरादे से टूर्नामेंट में उतरी है. दरअसल  भारत इससे पहले साल 2024 में टी20 विश्व कप विजेता रही थी. उसके बाद टीम अब इस बार भी ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी. अगर टीम ऐसा करने में सफल हो जाती है तो यह किसी भी टीम द्वारा पहली बार होगा जब उसने ट्रॉफी डिफेंड किया और साथ ही अपने घर पर ट्रॉफी उठाई हो. क्योंकि इससे पहले आज तक कोई भी टीम न तो ट्रॉफी डिफेंड कर पाई है और न ही अपने घर पर विश्व कप का खिताब जीतने में सफल रही है. 

सम्बंधित खबर