'मैं सुकून तलाशने....' जानिए मुश्किल में क्या करते हैं रणवीर सिंह, धुरंधर 2 की तैयारियों के बीच 'शांति' की तलाश

रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर के बाद सफलता के शिखर पर हैं. उनकी हालिया फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. अब फिल्म का दूसरा पार्ट भी जल्द ही रिलीज होने वाला है.

Date Updated Last Updated : 09 February 2026, 11:45 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर के बाद सफलता के शिखर पर हैं. उनकी हालिया फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. जिसके बाद से रणवीर को लोकप्रियता और भी बढ़ गई है. अब अभिनेता फिल्म के दूसरे भाग की तैयारियों में जुटे हुए हैं. जोकि 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसकी सफलता के बीच रणवीर का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने बताया कि जब उनकी जिंदगी बहुत मुश्किल हो जाती है तो वह क्या करते हैं और उससे कैसे निपटते हैं. 

जानिए रणवीर सिंह ने क्या कहा

इन दिनों चारो ओर रणवीर सिंह की ही बात हो रही है. धुरंधर में हमजा की भूमिका निभाने के बाद से रणवीर की लोकप्रियता में और चार चांद चल चुके हैं. लेकिन इस दौरान अभिनेता ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि 'मेरी जिंदगी कभी-कभी बहुत व्यस्त हो जाती है, और मुझे शांति, सुकून और स्डेबिलिटी के पल की बहुत जरूरत होती है. ऐसी खामोशी जहां मैं खुद को फिर से सुन सकूं, अपने जुनून से फिर से जुड़ सकूं और तनाव को दूर होते देख सकूं.'

उन्होंने आगे कहा कि, 'मेरे लिए अबू धाबी एक खास जगह है. अबू धाबी में मुझे सुकून मिलता है, चाहे वह अल ऐन ओएसिस में टहलना हो या सादियात बीच क्लब में पूल के किनारे आराम करना हो. यह वह जगह है जो मुझे हमेशा मुझे खुद को तलाशने में मदद मिलती है. यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है.'

19 मार्च को सिनेमाघरों में लगेगी धुरंधर 2 

बता दें रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर 2 में व्यस्त हैं. पिछले साल के अंत में 5 दिसंबर को रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिनेमाघरों पर लगी थी. फिल्म ने अपने रिलीज के साथ ही धमाल मचाना शुरु कर दिया था. अब फिल्म का सीक्वल जल्द ही रिलीज होने वाला है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरो में लगेगी. फैंस पहले से ही फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. बता दें पहले ही फिल्म का फर्स्ट लुक और रिजर रिलीज हो चुका है. 

सम्बंधित खबर