'कभी मजबूर नहीं किया!' सैफ अली खान का बड़ा खुलासा, एक्स-वाइफ अमृता सिंह पर इस्लाम कन्वर्ट पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड में रिश्तों और निजी फैसलों पर खुलकर बोलने वाले सैफ अली खान एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने कभी भी अपनी एक्स वाइफ अमृता को धर्मांतरण के लिए प्रेशराइज नहीं किया.

Date Updated Last Updated : 09 February 2026, 11:03 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: बॉलीवुड में रिश्तों और निजी फैसलों पर खुलकर बोलने वाले सैफ अली खान एक बार फिर चर्चा में हैं. सैफ अपने और अपनी एक्स पत्नी अमृता सिंह से जुड़े विवाद कोे लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. सैफ अली खान और अमृता सिंह के बीच 13 साल का उम्र का अंतर था. दोनों का रिश्ता तेजी से आगे बढ़ा और अचानक शादी में बदल गया, जिसने उस दौर में सभी को चौंका दिया.

बाद में उनका तलाक हुआ, लेकिन इसके बावजूद सैफ ने हमेशा अपने निजी अनुभवों पर बेबाकी से बात की, खासकर धर्म और बच्चों की परवरिश को लेकर. अब उन्होंने इस बात खुलासा किया है कि उन्होंने कभी भी अमता के ऊपर कंवर्जव का दबाव नहीं बनाया था. 

धर्म को लेकर सैफ का नजरिया

सैफ का मानना रहा है कि धर्म पूरी तरह निजी पसंद का विषय होना चाहिए. उनकी मां शर्मिला टैगोर ने शादी के बाद इस्लाम अपनाया था, लेकिन सैफ ने कभी अमृता पर धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं डाला. एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि 'हर किसी को अपनी मर्जी से जीने का पूरा हक है.' उन्होंने इसी सोच को अपने बच्चों सारा और इब्राहिम की परवरिश में भी अपनाया.

बच्चों की परवरिश और भरोसा

सैफ ने यह भी साझा किया कि जब अमृता गुरुद्वारे जाया करती थीं, तब वे बच्चों की देखभाल करते थे. तलाक के बाद उन्हें बच्चों की धार्मिक पहचान को लेकर चिंता जरूर हुई, लेकिन उन्हें अमृता पर पूरा भरोसा था कि वह बच्चों पर किसी तरह का धार्मिक दबाव नहीं डालेंगी.

शादी की अनोखी कहानी

अगर सैफ और अमृता की शादी की बात करें तो वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी. मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के मुताबिक, यह शादी बेहद जल्दबाजी में हुई थी. एक मौलवी और एक सिख पुजारी दोनों की मौजूदगी में रस्में पूरी की गईं. निकाहनामे में गवाह तक उसी दिन तय हुए और अमृता का नाम ‘अज़ीज़ा’ रखा गया, जो उस पल की हड़बड़ी को दर्शाता है.

लंबे समय बाद पर्दे पर लौटेंगे सैफ अली

वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही लंबे समय के इंतजार के बाद वापसी करेंगे. वह नेटफ्लिक्स फिल्म ‘हम हिंदुस्तानी’ में नजर आने वाले हैं. राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत के पहले चुनाव की ऐतिहासिक कहानी को पर्दे पर उतारेगी.

सम्बंधित खबर