वैलेंटाइन डे पर बैंक बंद! 14-15 फरवरी को होगी छुट्टी, यहां जानिए फरवरी में अवकाश की पूरी डिटेल्स

प्यार में पड़े इन आशिकों के लिए एक खुशखबरी की बात है. दरअसल पूरे भारत में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक 14 और 15 फरवरी को लगातार दो दिनों तक बंद रहेंगे.

Date Updated Last Updated : 09 February 2026, 03:18 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: मौजूदा समय में पूरे विश्व में वैलेनटाइन वीक मनाया जा रहा है. इस दौरान प्यार में पड़े कपल एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं. जो पहले  से ही कई सालो से प्यार में है या रिश्ते में हैं वह इस अपने वैलेनटाइनल को गिफ्ट और सरप्राइज के माध्यम से अपने प्यार के होने का एहसास दिलाते हैं. इस दौरान प्यार में पड़े इन आशिकों के लिए एक खुशखबरी की बात है. दरअसल पूरे भारत में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक 14 और 15 फरवरी को लगातार दो दिनों तक बंद रहेंगे.
 
पूरे भारत में 14-15 फरवरी को बंद होंगे बैंक 

बता दें भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी बैंक अवकाश कैलेंडर 2026 के अनुसार, 14 फरवरी को देश के सभी बैंक में छुट्टी रहेगी. जिसके बाद 15 फरवरी (रविवार) को नियमित साप्ताहिक अवकाश के तहत बैंक बंद रहेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 14 फरवरी को सेकेंड सेटरडे रहेगा जिस कारण बैंक बंद होगी. 

आरबीआई के नियमों के अनुसार, बैंक दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को बंद रहते हैं, जबकि वे पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं, जब तक कि कोई क्षेत्रीय बैंक अवकाश घोषित न किया जाए।

फरवरी 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबी) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, भारत में फरवरी महीने की सभी बैंक छुट्टियों की पूरी सूची के अनुसार इस महीने करीब 7 छुट्टियां होंगी. 

  • 14 फरवरी, शनिवार: दूसरे शनिवार की छुट्टी 
  • 15 फरवरी, रविवार: साप्ताहिक छुट्टी
  • 18 फरवरी, बुधवार: गंगटोक, सिक्किम में लोसर उत्सव की छुट्टी
  • 19 फरवरी, गुरुवार: मुंबई, नागपुर और बेलापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की छुट्टी
  • 20 फरवरी, शुक्रवार: ऐजोल और इम्फाल में राज्य स्थापना दिवस की छुट्टी
  • 22 फरवरी, रविवार: साप्ताहिक रविवार की छुट्टी
  • 28 फरवरी, शनिवार: पूरे भारत में चौथे शनिवार की छुट्टी

छुट्टी के बाद भी बैंकिंग सेवाएं रहेगी चालू

बैंक की छुट्टियों के दौरान भी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. गौरतलब है कि बैंक शाखाएं बंद होने पर भी, भारत में अधिकांश डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहती हैं. बैंक अवकाश के दौरान इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं सक्रिय रहेंगी. यूपीआई भुगतान, डिजिटल लेनदेन सामान्य रूप से काम करेंगे.

सम्बंधित खबर