सैफ अली खान की गेंदबाजी ने मचाया तहलका, वायरल वीडियो देख हैरान हुए फैंस

सैफ अली खान का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका गेंदबाजी एक्शन फैंस का ध्यान खींच रहा है. वीडियो के लंदन में 10 अगस्त को शूट होने का दावा है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

Date Updated Last Updated : 12 August 2026, 05:33 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X/ @Cricket_live247

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ एक वायरल वीडियो को लेकर भी चर्चा में बने हुए है. बता दें, इन दिनों एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सैफ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि सैफ इस दौरान बल्लेबाजी नहीं, बल्कि गेंदबाजी करते दिखाई दे रहे हैं. उनका गेंदबाजी एक्शन देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

वीडियो में दिखा पूरा उत्साह 

वीडियो में देखा जा सकता सैफ पूरे उत्साह के साथ मैदान पर नजर आते हैं. वह गेंद लेकर कुछ कदम दौड़ते हैं और फिर अपने अंदाज में गेंद फेंकते हैं. उनके इस अंदाज ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनके बॉलिंग एक्शन की तुलना अलग-अलग क्रिकेटर्स से करते हुए भी नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो को लेकर यह स्पष्ट नहीं है कि इसे कब और कहां शूट किया गया था. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि वीडियो 10 अगस्त को लंदन में रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. 

क्रिकेट से पुराना है सैफ का कनेक्शन

बता दें, सैफ अली खान का क्रिकेट से रिश्ता नया नहीं है. उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. ऐसे में सैफ का क्रिकेट के मैदान पर नजर आना उनके पारिवारिक कनेक्शन की याद दिलाता है. 

‘हैवान’ में अक्षय के साथ आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं. वहीं फिल्म हैवान का हाल ही में टीजर भी रिलीज किया गया है, जिसके बाद फैंस का एक्ससाइटमेंट ओर बढ़ गया है.  यह मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक बताई जा रही है और 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

‘धुरंधर’ पर भी रखी अपनी राय

हाल ही में एक इंटरव्यू में सैफ ने सिनेमा में बदलते दौर और दर्शकों की पसंद पर बात की थी. उन्होंने कहा कि अब लोग कुछ अलग और मेहनत से तैयार की गई कहानियां देखना चाहते हैं. उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर’ 

सम्बंधित खबर