बर्थडे केक में मिली मरी छिपकली, 11 लोग अस्पताल पहुंचे; क्विक-कॉमर्स स्टोर्स पर भी सख्ती

महाराष्ट्र के नालासोपारा में बर्थडे पार्टी के केक में कथित तौर पर मरी छिपकली मिलने के बाद 11 लोग बीमार पड़ गए. केक खाने के कुछ देर बाद 7 बच्चों और 4 महिलाओं ने पेट व सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Date Updated Last Updated : 16 August 2026, 04:19 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: AI Generated

नई दिल्ली: जन्मदिन का जश्न एक परिवार के लिए उस समय परेशानी में बदल गया, जब पार्टी में परोसे गए केक में कथित तौर पर मरी हुई छिपकली मिली. बता दें, यह मामला महाराष्ट्र के नालासोपारा का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, केक खाने के बाद 11 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें 7 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं. 

बताया जा रहा है कि बर्थडे पार्टी में मेहमानों ने केक खाया था और कुछ ही देर बाद कई लोगों ने पेट और सीने में दर्द होना शुरू हो गया. इसके बाद सभी प्रभावित लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है. 

केक में मिली छपली 

इस घटना के सामने आने के बाद केक की जांच की गई, जिसमें कथित तौर पर एक मरी हुई छिपकली मिली. इतना ही इस घटना के बाद बेकरी से मिलने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, केक में छिपकली मिलने और लोगों के बीमार होने के बीच संबंध की आधिकारिक जांच का विस्तृत परिणाम सामने आना बाकी है. इस मामले ने खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी और खाद्य पदार्थ तैयार करने वाली इकाइयों में स्वच्छता मानकों को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है.

क्विक-कॉमर्स स्टोर्स की भी जांच तेज

इसी बीच महाराष्ट्र में क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े स्टोर्स की खाद्य सुरक्षा को लेकर भी कार्रवाई तेज होने की जानकारी सामने आई है. कल्याण के गोदरेज हिल इलाके में एक ब्लिंकइट स्टोर के आइसक्रीम फ्रीजर में कथित तौर पर चूहा दिखाई देने का मामला सामने आया. इसका वीडियो सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे.

वहीं, मलाड पश्चिम में ब्लिंकइट से जुड़े एक अन्य स्टोर की जांच के दौरान अधिकारियों को कई कथित अनियमितताएं मिलीं। इसके बाद प्रतिष्ठान का FSSAI लाइसेंस निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई है. 

खाद्य सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

महाराष्ट्र में सामने आई इन घटनाओं के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की निगरानी बढ़ गई है. क्विक-कॉमर्स स्टोर्स के अलावा बेकरी और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में भी स्वच्छता और स्टोरेज व्यवस्था की जांच पर जोर दिया जा रहा है. इन घटनाओं ने उपभोक्ताओं के लिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने की जरूरत को फिर से सामने ला दिया है.

सम्बंधित खबर