BCCI ने रोहित-विराट को किया डिमोट, गिल, बुमराह और जड़ेजा की बल्ले-बल्ले

BCCI ने 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स की घोषणा कर दी है. जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा को ग्रेड A में रखा गया है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को ग्रेड B में कर दिया गया है.

Date Updated Last Updated : 09 February 2026, 09:04 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सीजन के लिए खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स की लिस्ट जारी कर दी है. इस साल की लिस्ट में कई बड़े बदलाव देखे गए हैं. जहां कुछ खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए इनाम मिला है. वहीं कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को कुछ फॉर्मेट में कम खेलने की वजह से निचली कैटेगरी में रखा गया है. यह बदलाव भारतीय क्रिकेट की बदलती संरचना और भविष्य की प्राथमिकताओं को भी दिखाता है.

ग्रेड 'A' में सिर्फ तीन खिलाड़ी

इस सीजन में ग्रेड A सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिर्फ तीन खिलाड़ियों को दिया गया है. तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस टॉप कैटेगरी में शामिल हैं. इन तीनों खिलाड़ियों को तीनों फॉर्मेट में टीम का मुख्य स्तंभ माना जाता है.

कोहली और रोहित को डिमोट किया

पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रेड B में रखा गया है. दोनों अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं. टेस्ट और T20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट के बाद उनके कॉन्ट्रैक्ट लेवल में बदलाव किया गया है, जबकि पहले वे A+ कैटेगरी का हिस्सा थे. शुभमन गिल को सीधे ग्रेड B से ग्रेड A में प्रमोट किया गया है.

BCCI का बड़ा फैसला

इस बार बीसीसीआई ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए A+ कैटेगरी को पूरी तरह खत्म कर दिया है. दरअसल, यह कैटेगरी उन खिलाड़ियों के लिए होती थी, जो एक साथ टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट खेलते थे. लेकिन मौजूदा समय में क्रिकेट का शेड्यूल इतना व्यस्त हो गया है कि कोई भी खिलाड़ी लगातार तीनों फॉर्मेट नहीं खेल पा रहा है. इसी वजह से बोर्ड ने A+ कैटेगरी को हटाने का फैसला लिया.

कप्तान शुभमन गिल का प्रमोशन

अब नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में A कैटेगरी सबसे ऊंची मानी जाएगी. इस कैटेगरी में टीम इंडिया के मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को जगह दी गई है. बीसीसीआई का यह कदम भविष्य की टीम योजना और खिलाड़ियों के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए लिया गया माना जा रहा है.

कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हुए मोहम्मद शमी 

सबसे ज्यादा चर्चा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर हो रही है, जिन्हें इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद कोई भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है. इसी कारण बीसीसीआई ने उन्हें इस सूची में शामिल नहीं किया.

इसके अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन का नाम भी किसी भी ग्रेड में शामिल नहीं है. यह फैसला इसलिए हैरान करने वाला माना जा रहा है, क्योंकि ईशान टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा है और न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी भी काफी प्रभावशाली रही थी. इसके बावजूद बोर्ड ने उन्हें इस बार कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा है.

सम्बंधित खबर