'मेरा बड़ा भाई...' संजय दत्त के लिए सलमान खान का इमोशनल पोस्ट वायरल, तस्वीरों ने जीत लिया फैंस का दिल

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर संजय दत्त के साथ एक इमोशनल तस्वीर शेयर कर उन्हें अपना बड़ा भाई बताया और प्यार भरा मैसेज लिखा. दोनों सितारों की गले लगती तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया, जिसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.

Date Updated Last Updated : 01 August 2026, 03:27 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X/ @BeingSalmanKhan

मुंबई: बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों  में बने हुए है. वहीं अब सोशल मीडिया पर सलमना खान एक ऐसा पोस्ट सोशल मीडिया  पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनके सभी फैंस दिल जीत लिया है. बता दें, एक्टर ने 31 जुलाई की रात अपने ऑफिसियल एक्स अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए बॉलीवुड के संजू बाबा उर्फ संजय दत्त को अपना बड़ा भाई बताया है. इतना ही ये तस्वीरें इतनी इमोशनल है, जिसे देख पर फैंस भी इमोशनल हो गए है. 

क्या है इस पोस्ट में खास 

सलमान खान के एक्स अकाउंट @BeingSalmanKhan पर शेयर की गई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है. भाई जान और संजू बाबा दोनों काले रंग की टी-शर्ट और शर्ट में नजर आ रहे हैं. वहीं इस दौरान दोनों को एक दूसरे के गले लगे देखा का सकता है. तस्वीर देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों ही एक्टर्स काफी इमोशनल है. 

तस्वीरें शेयर करने के साथ ही सलमान ने एक्टर के लिए एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा "बाबा, हमेशा के लिए बाबा और बाबा, बाबा होता है. संजू बाबा हैं हम सब का बाबा और संजू बाबा अब अपने बच्चों का बाबा, मेरा बड़ा भाई संजय दत्त, अल्लाह, भगवान जीसस सब इस आदमी को खुश रखें, आई लव यू बाबा." 

कई फिल्मों में कर चुके साथ काम 

बता दें, हाल ही में संजय दत्त ने 29 जुलाई को अपना 67 वां जन्मदिन मनाया और फैंस ने उन्होंने अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. वहीं सलमान का ये पोस्ट भी संजू बाबा के बर्थडे से जुड़ा माना जा रहा है. संजय दत्त भी कई बार ये कह चुके हैं वह इंडस्ट्री में सलमान के सबसे ज्यादा क्लोज हैं. इतना नहीं नहीं दोनों एक्टर "चल मेरे भाई" और "साजन" जैसी कई फिल्मों में साथ काम भी कर चुके है, जिसमें फैंस द्वारा दोनों के भाईचारे को खूब पसंद किया गया है. 

सोशल मीडिया पर फैंस ने किया रिएक्ट 

सलमान के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस दोनों को ऐसे साथ देखकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं और जमकर रिएक्ट कर रहे है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "बाबा या भाईजान मेरी जान" दूसरे यूजर ने लिखा "माशाअल्लाह ये प्यार ता उमर कायम रहे आमीन" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा "भाई का भाई अपना भाई". 

सम्बंधित खबर