मुंबई: टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसस शिवांगी जोशी इन दिनों एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में नजर आ रही हैं. शो में उनका गेम लगातार चर्चा में बना हुआ है, लेकिन हाल ही सामने आए शो के लेटेस्ट एपिसोड एपिसोड में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ ऐसे राज का खुलासा किया है, जिसने सभी को इमोशनल कर दिया है. बता दें, 'लॉक अप 2' में शिवांगी ने अपना पहला सीक्रेट रिवील करते हुए बताया कि बचपन में कैसे उन्हें और उनके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही शिवांगी ने बचपन में उनके साथ हुए छेड़छाड़ को लेकर भी खुलकर बात की.
शिवांगी ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया था, जब उनके पिता का कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया था. एक्ट्रेस ने कहा "मेरे पापा का ट्रांसपोर्ट का बिज़नेस था, हमारे एक रिलेटिव के साथ और सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था. लेकिन एक दिन उनके और मेरे पापा की बीच में कुछ प्रॉब्लम हुई और उन्होंने सारा लॉस मेरे पापा के ऊपर डाल दिया. वो लॉस इतना बड़ा था की हम सड़क पर आ गए थे, हमें सब कुछ बेचना पड़ा और हमारे पास खाने तक के पैसे नहीं थे. कुछ लोगों ने हमें ब्रेड-बटर ला कर दिया था और कहा था ये खाओ और इससे गुजारा करो. क्योंकि चुहला जलाने तक के पैसे नहीं थे"
Shivangi revealed her first secret 🥺
— Kitabi_kidda (@kitabi_kidda) July 28, 2026
She revealed her father lost everything and they don't have money for even food,
Also shared She has experienced SA in childhood from her mama(mother's brother). #Shivangijoshi #lockupp2 #lockupp pic.twitter.com/FPid6f3nS6
आगे शिवांगी ने बताया कि कैसे उनके परिवार से बहुत मेहनत की और उस चीज से बाहर निकले "मैं अकेली परिवार में कमाती हूं और ये ठान लिया था कि अब वह फेज़ दोबारा कभी नहीं देखना है"
इसके साथ ही शिवांगी ने बचपन की एक दर्दनाक घटना का भी खुलासा करते हुए बताया कि कैसे उनके ही मां ने उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की. उन्होंने कहा "मेरी मम्मी एक मुंह बोले भाई थे और हम उन्हें मामा जी बुलाते थे. जब उन्होंने ये पता चला की मैं मुंबई जाने वाली हूं और मुझे एक्टर बनना है तो उन्होंने उस चीज का बहुत फायदा उठाया. हमारे घर पर सब उन पर बहुत भरोसा करते थे और कभी-कभी वह हमें स्कूल से लेने आते थे. पहले तो मेरी समझ नहीं आया उन्होंने कहा मुंबई जाना है और एक्टर बनना है तो गाड़ी चलानी आनी चाहिए. वो मुझे आगे पर सीट पर अपनी गोद में बिठा लेते थे और मुझे सिखाने की कोशिश करते थे कि कैसे चलाते है." शिवांगी ने बताया कि इस दौरान उन्हें कुछ समझ नहीं आता था लेकिन बहुत अजीब लगता था कि क्या हो रहा है, जिसके बाद उन्होंने गाड़ी सिखने के लिए मना कर दिया.
इतना ही नहीं शिवांगी ने एक दर्दनाक हादसे का जिर्क करते हुए बताया कि "एक दिन मेरे मम्मी-पापा को कही जाना था तो वह रात को हमारे घर आए कि आप मुंबई जा रहे हो तो वहां ये करना पड़ता है, वो करना पढ़ता है. वहीं अचानक उन्होंने मुझे अपने पास बुलाया और कहां कि शूटिंग में कई सीन्स करने पड़ते है. जैसे मम्मी आपको किस करती है...उन्होंने फिर पहले मेरे माथे और फिर गाल पर किस किया लेकिन जब उन्होंने मुझे लिप्स पर कीस करने की कोशिश की तो मैंने उन्हें खुद से दूर किया, जिस दौरान मेरा हाथ उनके चेहरे पर लग गया और वो गुस्सा हो गए. उन्होंने मुझे उठा कर जमीन पर पटक दिया.
लेकिन उसी दौरान मेरे मम्मी-पापा आ गए और मैं चिल्लाने लगी तो मेरे पापा ने मेरी आवाज सुन ली. गनीमत रही कि कुछ नहीं हुआ और मेरे मम्मी-पापा ने उन्हें बहुत मारा और घर से निकाल दिया. लेकिन उस हादसे के बाद मैं कई दिनों तक घर से बाहर नहीं जा सकी और न ही मेरे मां-बाप मुझे अकेला छोड़ पाते थे" बता दें, शिवांगी के इस खुलासे के बाद सभी लोग एक्ट्रेस की हिम्मत की सरहाना कर रहे है.