" />

रणबीर कपूर और साई पल्लवी के राम-सीता बनने पर दीपिका चिखलिया का बड़ा बयान

रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर के भगवान राम बनने का समर्थन करते हुए कहा कि किसी एक्टर को उसकी एक फिल्म के आधार पर जज करना गलत है. उन्होंने कहा कि एक अच्छा कलाकार हर तरह के किरदार को निभाने के लिए काबिल होता है.

Date Updated Last Updated : 31 July 2026, 01:04 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Youtube & Pinterest/ World Of Ramayana

मुंबई: रामानंद सागर की पॉपुलर टीवी सीरीज 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर चल रही बहस पर हाल ही में अपनी प्रतिक्रिया दी है. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है. ऐसे में दीपिका का कहना है कि किसी भी कलाकार या फिल्म को रिलीज से पहले जज करना सही नहीं है.

दीपिका चिखलिया ने क्या कहा? 

बता दें, हाल ही में हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि एक एक्टर की सबसे बड़ी पहचान उसकी वेर्सटिलिटी और टैलेंट होता है. उनके मुताबिक, अगर कोई कलाकार 'बर्फी' जैसी सेंसिटिव फिल्म और 'एनिमल' जैसी अलग स्टाइल की फिल्म में पावरफुल एक्टिंग कर सकता है, तो वह भगवान राम जैसा चैलेंजिंग किरदार भी निभाने में सक्षम है. दीपिका ने कहा कि किसी एक्टर को उसकी एक फिल्म के आधार पर जज करना सही नहीं है. 

साई पल्लवी को लेकर क्या बोली दीपिका 

हालांकि सिर्फ रणबीर कपूर ही नहीं, बल्कि माता सीता के रोल में नजर आने वाली साई पल्लवी को लेकर भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. इस पर दीपिका ने कहा कि उन्होंने साई पल्लवी की कई साउथ इंडियन फिल्में देखी हैं और वह उन्हें एक बेहतरीन एक्ट्रेस मानती हैं. उनका कहना है कि फिल्म रिलीज होने से पहले किसी कलाकार के काम पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि सीता जैसे प्रतिष्ठित किरदार को लेकर हर दर्शक की अपनी अलग कल्पना होती है और अंतिम फैसला फिल्म देखने के बाद ही किया जा सकता है.

4000 करोड़ का बजट 

दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को इंडियन सिनेमा की मच वाइटेड फिल्म बताया है. उनका मानना है कि बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स का साथ आना एक्टर्स के लिए और दर्शकों के लिए कुछ ग्रैंड लेकर आने वाला है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म का 4000 करोड़ रुपये का बजट मेकर्स को बड़े लेवल पर फाइट सीन्स, शानदार सेट और मॉर्डन टेक्नोलॉजी के साथ मिला कर इस हिस्टोरिकल स्टोरी को शानदार तरीके से बड़े पर्दे पर उतारने का अवसर देगा.

दो पार्ट्स में होगी रिलीज 

बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, लारा दत्ता, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा और आदिनाथ कोठारे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. दीपिका का मानना है कि ट्रेलर के आधार पर राय बनाने के बजाय दर्शकों को पूरी फिल्म देखने के बाद ही अपना फैसला देना चाहिए.

सम्बंधित खबर