नई दिल्ली: दुनिया घूमने निकली एक पाकिस्तानी ट्रैवल ब्लॉगर के साथ अफ्रीका में ऐसा दिलचस्प वाकया हुआ, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए. राबिया जब अफ्रीका की हमर कम्युनिटी के बीच पहुंचीं, तो वह वहां की संस्कृति और लोगों की जिंदगी को कैमरे में रिकॉर्ड कर रही थीं. इसी दौरान एक युवक ने उनके हाथ में पारंपरिक चूड़ी पहना दी. इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे मामले को मजेदार बना दिया.
राबिया अपने ट्रैवल वीडियो के जरिए हमर समुदाय की परंपराओं और रहन-सहन को समझने की कोशिश कर रही थीं. इसी दौरान उनकी मुलाकात समुदाय के एक युवक से हुई. बातचीत के दौरान युवक ने राबिया के हाथ में एक पारंपरिक चूड़ी पहना दी.
राबिया के मुताबिक, हमर समुदाय की स्थानीय मान्यता में किसी महिला को इस तरह चूड़ी पहनाना शादी से जुड़ा प्रतीक माना जाता है. ऐसे में चूड़ी पहनाने के बाद युवक ने राबिया को अपनी पत्नी मान लिया. खास बात यह रही कि दोनों के बीच किसी तरह की औपचारिक शादी नहीं हुई थी. राबिया ने इस पूरे अनुभव को अपने वीडियो में साझा किया. उनके लिए यह एक अनोखा और मजेदार ट्रैवल एक्सपीरियंस था. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.
इंस्टाग्राम पर राबिया ने यह वीडियो ‘flyraabia’ नाम के अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो को अब तक बड़ी संख्या में लोग देख और लाइक कर चुके हैं. इसके कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोगों ने मजाक में राबिया को शादी की बधाई तक दे दी. वहीं कई यूजर्स ने इस पूरे मामले को लेकर मजेदार टिप्पणियां कीं. कुछ लोगों ने टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ के चर्चित डायलॉग ‘सही पकड़े हैं’ का जिक्र करते हुए वीडियो पर प्रतिक्रिया दी.
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने राबिया के साथ मजाकिया अंदाज में सवाल-जवाब भी शुरू कर दिए. कुछ लोगों ने पूछा कि इस घटना के बाद क्या वह पाकिस्तान वापस जाएंगी या अब अफ्रीका में ही रुकने वाली हैं. हालांकि, यह पूरा मामला स्थानीय परंपरा और राबिया के ट्रैवल अनुभव से जुड़ा है. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की दिलचस्प प्रतिक्रियाओं ने इसे और ज्यादा चर्चा में ला दिया है.