फाजिल्का: पंजाब के फाजिल्का जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के तहत व्यापक सफलता दर्ज की है। 'युद्ध नशेआं विरुद्ध' मुहिम के पिछले आठ महीनों के दौरान फाजिल्का जिला पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) कानून के तहत 924 एफआईआर दर्ज की हैं और 1,331 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नशीले पदार्थों और हथियारों की जब्ती
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और अवैध हथियार बरामद किए हैं:
इलाज और पुनर्वास पर जोर
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नशा पीड़ितों के पुनर्वास पर भी ध्यान दे रही है। अब तक 252 लोगों को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती कराया गया है और 1,809 मरीजों को OOAT केंद्रों में इलाज के लिए भेजा गया है। NDPS एक्ट की धारा 64-ए के तहत 141 लोगों को राहत प्रदान की गई है।
आधुनिक तकनीक का प्रयोग
एसएसपी गगन अजीत सिंह के अनुसार, जांच प्रक्रिया को सटीक बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है:
सुरक्षा व्यवस्था और जन-संपर्क
कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए 112 हेल्पलाइन से जुड़े 21 इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV), 5 पीसीआर मोटरसाइकिलें और 7 स्थायी रात्रि नाके स्थापित किए गए हैं। यातायात नियमों के तहत 23,804 चालान किए गए और ₹1,70,600 का जुर्माना वसूला गया। वहीं 'प्रोजेक्ट संपर्क' के तहत 99 बैठकें, 334 नशा विरोधी सेमिनार और साइबर अपराध की रोकथाम के लिए 1930 हेल्पलाइन के प्रति जागरूकता अभियान चलाए गए हैं।