खेल जगत की दो बड़ी हस्तियां AAP में शामिल, CM भगवंत मान बोले- युवाओं को मिलेगा फायदा

आम आदमी पार्टी (आप) की जनहित से जुड़ी नीतियों और पंजाब सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी और इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट कुनार बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

Date Updated Last Updated : 19 August 2026, 04:41 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: AAP

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) की जनहित से जुड़ी नीतियों और पंजाब सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी और इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट कुनार बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों खिलाड़ियों का पार्टी में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गोनी और कुनार को सिरोपा देकर सम्मानित किया और उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पंजाब सरकार में मंत्री गुरमीत खुडियां भी मौजूद रहे।

युवाओं को खेलों से जोड़ने में मिलेगी मदद

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी परिवार में आज दो नए और महत्वपूर्ण सदस्य जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में पंजाब का नाम रोशन करने वाले इन युवाओं का साथ ‘रंगला पंजाब’ बनाने के अभियान को और मजबूती देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोनी और कुनार का अनुभव प्रदेश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

AAP की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए खिलाड़ी

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद मनप्रीत सिंह गोनी और कुनार ने कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की नीतियों और राज्य के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित हैं। दोनों खिलाड़ियों ने भरोसा जताया कि वे पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ पंजाब की बेहतरी के लिए पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे।

सम्बंधित खबर