प्रकृति का रौद्र रूप! तेज आंधी में टिन शेड के साथ हवा में उड़ा शख्स, इंटरनेट पर वायरल हुआ खौफनाक वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो गए हैं. वीडियो में एक आदमी टिन शेड के साथ हवा में उड़ता हुआ दिख रहा है.

Date Updated Last Updated : 14 May 2026, 07:53 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X(@DivakarTushar)

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए भयंकर तूफान ने लोगों को डरा दिया है. कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने से भारी तबाही हुई है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो गए हैं. वीडियो में एक आदमी टिन शेड के साथ हवा में उड़ता हुआ दिख रहा है.

बरेली का यह वीडियो हुआ वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना बरेली जिले के भमोरा थाना इलाके के बमियाना गांव में हुई. बताया जा रहा है कि एक युवक टिन शेड पर टिका हुआ खड़ा था तभी अचानक तेज़ तूफ़ान शुरू हो गया. तेज हवाओं ने टिन शेड को उखाड़ दिया जिससे वह आदमी भी उसके साथ उड़ गया.यह कुछ सेकंड का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि हवाएं कितनी खतरनाक थी. युवक की पहचान 'नन्हे' के तौर पर हुई है. हादसे में उसके दोनों हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई. उसका अभी इलाज चल रहा है.

तेज आंधी में टिन शेड के साथ उड़ गया आदमी

बरेली के भमोरा थाना इलाके के बमियाना गांव में बुधवार शाम अचानक मौसम बदल गया. तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सड़क किनारे खड़े पेड़ ताश के पत्तों की तरह उखड़ गए. बिजली के खंभे गिरने लगे जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया. गांव वाले अचानक आए तूफान से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इसी बीच एक युवक इस हादसे का शिकार हो गया.

कई जिलों में हुआ भारी नुकसान

तूफान और बारिश का असर सिर्फ बरेली तक ही सीमित नहीं रहा. प्रयागराज, भदोही, फतेहपुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में तूफान ने काफी नुकसान पहुंचाया. मौसम विभाग ने पहले ही खराब मौसम और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था.

कैसे हुआ हादसा

यह घटना तब हुई जब युवक गांव में एक शादी हॉल के पास खड़ा था. तेज हवाओं से टिन शेड हिलने लगा. युवक ने उसे पकड़कर खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन वह हवाओं का जोर नहीं झेल सका. कुछ ही सेकंड में, हवा ने पूरा टिन शेड उखाड़ दिया जिससे युवक उसके साथ कई फीट दूर उड़ गया. वहां मौजूद लोग चीखने-चिल्लाने लगे और अफरा-तफरी मच गई.

सम्बंधित खबर