गोवा में दर्दनाक हादसा! लग्जरी मिनी कूपर ने बाइक को रौंदा, 23 वर्षीय युवती की मौत

रविवार रात हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय युवती की जान चली गई, जबकि उसका सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया.

Date Updated Last Updated : 07 April 2026, 03:31 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

पणजी: गोवा की सड़कों से एक बार फिर से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. रविवार रात हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय युवती की जान चली गई, जबकि उसका सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा एक लग्जरी कार और बाइक की टक्कर कारण हुई, जिसने इलाके में सुरक्षा और लापरवाही को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह घटना पणजी के पास बंबोलिम-डोना पाउला रोड पर हुई, जहां एक मिनी कूपर कन्वर्टिबल ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. जिस समय ये घटना हुई उस समय बाइक पर सवार दीक्षा परवाडकर और डी अरुण कुमार अपने घर लौट रहे थे.  बता दें दोनों एक फाइफ स्टार होटल में कार्यरत थे, 

दीक्षा की हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों सवार सड़क पर कई मीटर दूर जा गिरे. दुर्घटना स्थल मणिपाल अस्पताल के पास बताया गया है, जहां रात के समय भी यातायात बना रहता है. इस वजह से हादसे का असर और भी गंभीर हो गया. एक्सिडेंट होते ही आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल ले जाने के बाद दीक्षा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अरुण कुमार का फिलहाल इलाज जारी है. 

आरोपी और वाहन की जानकारी

अब घटना के बाद कार चालक का पता लगया जा रहा है. कार चला रहा युवक डेरियस डियास बताया गया है, जो एक स्थानीय व्यवसायी का बेटा है. घटना के समय कार पर अस्थायी नंबर प्लेट लगी थी, जिससे संकेत मिलता है कि वाहन हाल ही में खरीदा गया था. कार पर लगे सजावटी रिबन भी इस बात की पुष्टि करते हैं.

पुलिस की पकड़ में आया आरोपी

अब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया है, जो लापरवाही से मौत का कारण बनने से संबंधित है. पुलिस अब मामले की तफतीश में जुटी हुई है, साथ ही अथिकारी क्राइम सीन से सबूत जुटाने में लगे हुए हैं. 

पहले भी हो चुके हैं हादसे

यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना सामने आई है. इससे कुछ ही समय पहले उत्तरी गोवा में एक अन्य सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग पर्यटक की मौत हो गई थी. लगातार हो रहे ऐसे हादसे सड़क सुरक्षा को लेकर सदाचाक गंभीर चिंता पैदा कर रहे हैं.

सम्बंधित खबर