नशीला दवा पिलाकर जबरन शादी रचाई! बिहार समस्तीपुर का सनसनीखेज केस, कराया पकड़ौआ विवाह

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. समस्तीपुर से एक जबरन शादी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. होम गार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र का दावा है कि उसे अगवा किया गया.

Date Updated Last Updated : 11 February 2026, 03:33 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X account

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. समस्तीपुर से एक जबरन शादी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. होम गार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र का दावा है कि उसे अगवा किया गया, नशीली दवा दी गई और उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी करवा दी गई.

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल जमकर वायरल रहा है. जिससे व्यापक चिंता फैल गई है और पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. यह घटना कथित तौर पर पटोरी थाना क्षेत्र के चक्राज अली गांव में घटी. 

युवक का हुआ पकड़ौआ विवाह 

समस्तीपुर में घटी इस घटना ने एक बार फिर से बिहार की रूढ़ीवादी रितियों और पिछड़ेपन को उजागर कर दिया है. होम गार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी तक रहे युवक की उसकी मर्जी के खिलाफ उसे अगवाह करके शादी करवा दी गई है. 

पीड़ित की पहचान जोड़ी पोखर निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है. परिवार के अनुसार, जब वह काम के लिए घर से बाहर निकले थे, तभी उनके दो परिचितों, कुंदन राजवंशी और राहुल ने उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए. उनके परिजनों का आरोप है कि दोनों ने उनका अपहरण किया और युवक को  नशीला पदार्थ मिलाकर कुछ पिला दिया गया, जिससे उसे बेहोश कर दिया.

वायरल हुआ शादी का वीडियो

अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है. जिसमें नीतीश शादी के मंडप में बैठे हुए हैं. उन्हें देखकर यह कहा जा सकता है कि वह भ्रमित हैं और अपने आसपास हो रही घटनाओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं.

माला पहनाने की रस्म के दौरान वीडियो मे साफ देखा जा सकता  युवक को  हाथ उठाने में भी कठिनाई हो रही है, जबकि एक अन्य युवक रस्म पूरी करने के लिए उनका हाथ पकड़े हुए है. नीतीश ने बाद में दावा किया कि जब उन्हें होश आया तो उन्होंने खुद को शादी समारोह के बीच पाया. उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उन्हें कैद करके रखा गया था और बार-बार नशीली दवाएं दी गईं ताकि वे विरोध न कर सकें.

पहले तय थी शादी

मामला सामने आने के बाद अब दावा किया जा रहा है कि दोनो की शादी पहले ही तय थी. नीतीश के दादा कृष्णदेव राय ने बताया कि दोनों के बीच शादी की चर्चा पहले हुई थी, लेकिन लड़के के परिवार ने लड़की को नापसंद करते हुए इसे अस्वीकार कर दिया था. उन्होंने आरोप लगाया कि इसी नाराजगी के चलते नीतीश के दोस्तों ने मिलकर उसे फंसाने और जबरन शादी करवाने की साजिश रची.

नीतीश के परिवार ने दर्ज कराई शिकायत

बता दें नीतीश की मां द्वारा पटोरी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज  कराई. शिकायत फाइनल होने के बाद पुलिस ने नीतीश को बरामद कर विवाह से संबंधित परिस्थितियों की जांच शुरू की.

सम्बंधित खबर