T20 World Cup: संजू सैमसन की लय लौटी! प्रैक्टिस में छक्कों की बौछार, ईशान के साथ ओपनिंग की तैयारी

पहले मैच में बेंच पर बैठने वाले संजू सैमसन को इस मैच में खेलने का मौका मिल सकता है. नामीबिया के खिालफ होने वाले मुकाबले से पहले वह ईशान किशन के साथ प्रैक्टिस करते नजर आए. 

Date Updated Last Updated : 11 February 2026, 10:39 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: @CricCrazyJohns X account

नई दिल्ली: कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ अपनी जंग का आगाज किया है. टीम ने पहले मैच यूएसए के खिलाफ 29 रनों से जीत दर्ज की थी. अब टीम को अपना अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलना है. जिसके लिए टीम ने अपनी तैयारी पुख्ता करने में जुटी हुई है.

लेकिन इसी बीच उम्मीद जताई जा रही है कि पहले मैच में बेंच पर बैठने वाले संजू सैमसन को इस मैच में खेलने का मौका मिल सकता है. नामीबिया के खिालफ होने वाले मुकाबले से पहले वह ईशान किशन के साथ प्रैक्टिस करते नजर आए. 

ईशान के साथ प्रैक्टिस करते नजर आए सैमसन

नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले मंगलवार को सैमसन मैदान पर प्रेैक्टिस करते नजर आए. हालांकि इससे ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि वह उसी खिलाड़ी के साथ अभ्यास करते दिखे जिन्होंने प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह ली थी. वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन हैं. इतना ही नहीं उम्मीद जताई जा रही है कि वह गुरुवार को होने वाले मुकाबले में उनके साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. 

संजू सैमसन की हो सकती है प्लेइंग में वापसी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. हालांकि अब उम्मीद जताई  जा रही है कि वह अगले मैच में प्लेइंग में अपनी जगह बना सकते हैं. दरअसल ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे मैच से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती होने के कारण मैच को मिस कर सकते हैं. 

लय तलाशने का प्रयास कर रहे संजू सैमसन

गौरतलब है कि संजू सैमसन पिछले काफी समय से अपनी लय वापसी का प्रयास कर रहे हैं. उन्हें विश्व कप से पहले खुद को साबित करने के कई मौके दिए गए लेकिन वह फॉर्म वापसी में नाकाम रहे इस कारण उन्हें पहले मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया था. बल्ले से संघर्ष कर रहे संजू सैमसन ने पिछली दस पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा. 

प्रैक्टिस में जमकर उड़ाई गेंद

हालांकि बुधवार को दिल्ली में हो रहे प्रैक्टिस सेशन में संजू सैमसन ने जमकर छक्के चौके उड़ाए. संजू ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ आधे घंटे से ज्यादा बल्लेबाजी की. पहले तो वह थोड़ा सतर्क दिखे लेकिन बाद में उन्होंने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह को आत्मविश्वार से भरे गगन चुंबी चौके छक्के जड़े. 

संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

सम्बंधित खबर