भारत-पाक महामुकाबले पर सस्पेंस! पाकिस्तान बना रहा ICC के नियमों से बचने की रणनीति

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले बहुप्रतीक्षित ग्रुप मैच के बहिष्कार पर गंभीरता से विचार कर रहा है. साथ ही पीसीबी इस कदम को उठाने के बाद ICC के नियमों से बचने की रणनीति तैयार कर रहा है.

Date Updated Last Updated : 29 January 2026, 11:47 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप का आगाज बहुत जल्द होने वाला है.  फैंस को पूरे टूर्नामेंट का ही बेसब्री से इंतजार है लेकिन क्रिकेट के प्रसंशक सबसे ज्यादा भारत बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मैच का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन वैश्विक क्रिकेट जगत में एक बार फिर भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर भूचाल आने की आशंका है. 

2026 टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक ऐसे कदम पर विचार कर रहा है, जो न सिर्फ टूर्नामेंट की तस्वीर बदल सकता है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट राजनीति को भी नई दिशा दे सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले बहुप्रतीक्षित ग्रुप मैच से हटने पर गंभीरता से विचार कर रहा है, जिससे खेल से ज्यादा संदेश देने की कोशिश की जा रही है.

भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार कर सकता है पाकिस्तान

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का आगाज अगले महीने की सात तारीख से होने वाला है. लेकिन उससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहा है कि PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का प्रस्ताव रखा था. 

बोर्ड का इरादा पूरे टूर्नामेंट का बहिष्कार करने का नहीं है, वह केवल 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मैच को छोड़ने पर विचार कर रहे हैं. इस फैसले को बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने से जोड़कर देखा जा रहा है.

भारत के खिलाफ मैच छोड़ने की रणनीति

PCB सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड इस कदम को जानबूझकर एक रणनीतिक फैसले के तौर पर देख रहा है. भारत-पाकिस्तान मैच को टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. इससे आईसीसी और ब्रॉडकास्टर्स को भारी फायदा भी मिलता है. पाकिस्तान इसी हाई-प्रोफाइल मैच को निशाना बनाकर दबाव बनाना चाहता है.

पाक कर रहा बचाव की तैयारी

भारत के खिलाफ न खेलने पर पाकिस्तान को आईसीसी के नियमों के तहत जुर्माने और प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, PCB का मानना है कि अगर इस फैसले को बोर्ड का नहीं, बल्कि सरकार का निर्देश बताया जाए, तो वह कानूनी कार्रवाई से बच सकता है. 

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि PCB इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और सरकारी आदेशों के दायरे में लाकर 'फोर्स मेज्योर' का तर्क पेश कर सकता है.

झेलना पड़ेगा आर्थिक नुकसान

PCB को लग रहा है कि वह भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर प्रतिबंधों से बचकर निकल सकता है. हालांकि इसे लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार पाकिस्तान क्रिकेट पर ही भारी पड़ सकता है. इससे पीसीबी को आर्थिक रूप से काफी नुकसान हो सकता है. इस फैसले से पाकिस्तान को स्पॉन्सरशिप, प्रसारण और वैश्विक छवि हर तरह से नुकसान झेलना पड़ेगा. 

सम्बंधित खबर