तिलक वर्मा का धमाकेदार रिटर्न, इंजरी से उबरकर 24 गेंदों में 38 रन ठोके; T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन की मुश्किलें बढ़ीं

भारतीय टीम के नंबर-3 के बांए हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा पिछले कुछ समय से अपनी सर्जरी के कारण टीम इंडिया से बाहर थे. लेकिन अब तिलक पूरी तरह से फिट हैं. वह सोमवार को मुंबई में टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में खेलते भी दिखाई दिए.

Date Updated Last Updated : 03 February 2026, 10:21 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरु होने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. सभी टीमें टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियां पुख्ता करने में जुटी हुई हैं. इसी दौरान तैयारियों के बीच भारतीय टीम के लिए एक सुकून भरी खबर सामने आ रही है. चोट की समस्या से जूझ रही टीम इंडिया अब उससे उबर रही है. लंबे समय से चोट के कारण टीम से दूर चल रहे युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आखिरकार मैच फिटनेस हासिल कर ली है.

बता दें तीसरे नंबर पर अपने बल्ले से शोर मचाने वाले बांए हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. उनकी वापसी न सिर्फ टीम कॉमिबिनेशन को मजबूती देगी, बल्कि मध्यक्रम की चिंता भी काफी हद तक कम करती नजर आ रही है.

तिलक वर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट 

भारतीय टीम के नंबर-3 के बांए हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा पिछले कुछ समय से इंजरी का शिकार थे. लेकिन अब उन्होंने फिटनेस टेस्ट को पास कर लिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तिलक की सर्जरी हुई थी. 

तिलक ने केवल फिटनेस टेस्ट पास किया है बल्कि वह सोमवार, 2 फरवरी को नवी मुंबई में अभ्यास मैच में धमाल मचाते दिखाई दिए. वह इस प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार दिखे. इस अभ्यास मैच में इंडिया ए टीम ने इस मुकाबले में अमेरिका को 38 रन से हराया.

चयन समीकरण पर पड़ेगा असर

तिलक वर्मा की वापसी से बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी. तिलक की वापसी से बल्लेबाजी क्रम में उनका तीसरा स्थान लगभग तय माना जा रहा है. वापसी के बाद तिलक एक अलग आत्मविश्वास से भरे दिखाई दिए. ऐसे में लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन की मुश्किलें बढ़ ती दिखाई दे रही हैं.

तिलक वर्मा ने दिखाया आत्मविश्वास

सोमवार को खेले गए अभ्यास मैच में तिलक वर्मा ने 24 गेंदों में 38 रन बनाए. उन्होंने आते ही स्पिन गेंदबाजों पर खुलकर हाथ खोले. मौजूदा समय में टीम को स्पिन के खिलाफ संघर्ष करना पड़ रहा था. लेकिन तिलक के आते ही इस समस्या का भी निवारण हो गया. उन्होंने इस मैच में खासतौर पर हरमीत सिंह के खिलाफ आक्रामक शॉट खेले. सबसे अहम बात यह रही कि बल्लेबाजी के दौरान उन्हें किसी तरह की शारीरिक परेशानी नहीं दिखी.

टी20 विश्व कप में भारत का शेड्यूल

ज्ञात हो कि 7 फरवरी से शुरु होने वाले विश्व कप में भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है. जिसमें भारत को अपना पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ 7 तारीख को खेलना है. इसके अलावा उन्हें अपना दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ, तीसरा मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ और चौथा मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है. 

सम्बंधित खबर