पीयूष गोयल का भारत-US डील पर बड़ा खुलासा, ट्रंप ने क्यों की घोषणा?

हाल ही में हुई भारत-US ट्रेड डील की घोषणा ने सबको चौंका कर रख दिया था. इस ट्रेड डील के बाद सब खुश दिखाई दिए, लेकिन कांग्रेस ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया कि अमेरिका ने क्यों घोषणा की.

Date Updated Last Updated : 03 February 2026, 06:33 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X

नई दिल्लीः हाल ही में हुई भारत-US ट्रेड डील की घोषणा ने सबको चौंका कर रख दिया था. इस ट्रेड डील के बाद सब खुश दिखाई दिए, लेकिन कांग्रेस ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया कि अमेरिका ने क्यों घोषणा की. यह प्रश्न पूरे भारत में सबसे बड़ी बात बन चुका था. अब मंगलवार को इसका जवाब देते हुए पीयूष गोयल ने बताय कि नई दिल्ली के आधिकारिक घोषणा करने से पहले अमेरिका ने भारत-US ट्रेड डील की घोषणा क्यों की. 

US में ही लिया गया फैसला

भारत से पहले US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समझौते के बारे में ट्वीट करने के सवाल पर गोयल ने कहा कि टैरिफ वापस लेने का फैसला US में ही लिया गया था. उन्होंने कहा, जब US ने रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए थे. उन्हें वापस लेना था तो यह जानकारी भी US से ही आएगी. भारतीय व्यापार मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका जल्द ही अपने ट्रेड डील पर एक संयुक्त बयान जारी करेंगे और अंतिम सहमति होने और तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इसके बारे में डिटेल्स शेयर करेंगे.

क्या हो रहा है?

US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि भारत अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर जीरो टैरिफ लगाएगा. साथ ही $500 बिलियनके अमेरिकी सामान खरीदेगा. हालांकि, इस डील की पुष्टि सोमवार रात को PM मोदी ने की थी, लेकिन सरकार की तरफ से खास डिटेल्स की कमी के कारण नई दिल्ली में राजनीतिक हंगामा मच गया. बता दें कि अमेरिकी प्रशासन ने भारतीय सामानों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर दिया है, जो तुरंत लागू होगा.

रूसी तेल पर लड़ाई

रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर पेनल्टी के तौर पर लगाया गया दूसरा 25% टैरिफ हटा दिया गया है. ट्रंप ने कहा कि मोदी ने उनसे वादा किया है कि भारत अब रूसी तेल नहीं खरीदेगा. यह कदम असल में 50% टैरिफ दर को वापस लेता है जो अगस्त 2025 से लागू थी. उन्होंने कहा कि वह संसद में डिटेल्स शेयर करना चाहते थे, लेकिन आपने आज लोकसभा में जो बदसूरत दृश्य देखे उसके बाद उन्होंने ऐसा नहीं किया.

सम्बंधित खबर