40 मिनट की उड़ान बनी आख़िरी सफर, कोलंबिया विमान हादसे में मानवाधिकार नेता समेत सभी 15 की जान गई

उत्तरपूर्वी कोलंबिया के शांत ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार का दिन तब मातम में बदल गया, जब एक छोटा यात्री विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में मौजूद करीब 15 लोगो की मौत हो गई.

Date Updated Last Updated : 29 January 2026, 08:04 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X account

नई दिल्ली: उत्तरपूर्वी कोलंबिया के शांत ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार का दिन तब मातम में बदल गया, जब एक छोटा यात्री विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पहाड़ी इलाकों में हुए इस हादसे ने न केवल 15 जिंदगियां छीन लीं, बल्कि पूरे देश को गहरे सदमे में भी डाल दिया. हादसे की खबर मिलते ही सब स्तब्ध रह गए. आनन फानन में मौके पर तुरंत राहत दल को भेजा गया है.

दुर्घटनाग्रस्त विमान सरकारी एयरलाइन सतेना का था, जो कुकुटा हवाई अड्डे से ओकाना के लिए रवाना हुआ था. यह उड़ान केवल 40 मिनट की थी, लेकिन सुबह 11:42 बजे उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान से संपर्क टूट गया. बाद में नॉर्टे डी सैंटेंडर प्रांत के कुरासिका इलाके में मलबा मिलने की पुष्टि हुई.

हुई हादसे की पुष्टि 

घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों को सूचना मिली जिसके बाद उन्होंने तुरंत राहत और बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा. हालांकि, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा. कोलंबिया के परिवहन मंत्रालय ने बाद में आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि ये विमान हादसा इतना भयंकर था कि विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा.

विमान सवार 15 लोगों का हुआ निधन 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विमान में कुल 15 लोग के मौजूद होने की जानकारी दी जा रही थी, जिनमें दो चालक दल के सदस्य थे जबकि 13 यात्री शामिल थे. यात्रियों में प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता और राजनेता डायोजेन्स क्विंटरो भी थे. उनके साथ उनकी टीम के सदस्य और कांग्रेस चुनावों के उम्मीदवार कार्लोस साल्सेडो भी यात्रा कर रहे थे.

पीड़ितों की आवाज थे क्विंटरो

36 वर्षीय डायोजेन्स क्विंटरो कोलंबिया-वेनेजुएला सीमा क्षेत्र में मानवाधिकारों की मजबूत आवाज माने जाते थे. क्विंटरो पेशे से के वकील थे, उन्हें 2022 में कोलंबिया के दशकों लंबे सशस्त्र संघर्ष के पीड़ितों की वकालत करने के लिए चुना गया था. जिनमें 15 अन्य प्रतिनिधी भी सामिल थे. 

सम्बंधित खबर