मिस्त्र के विदेश मंत्री का स्वागत करते समय चारों खाने चित हुए पाकिस्तान के डिप्टी PM, जमीन पर गिरे धड़ाम; देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वागत के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से इशाक डार गिर पड़े. हालांकि, वहां मौजूद अधिकारियों और स्टाफ ने तुरंत उन्हें सहारा देकर उठाया.

Date Updated Last Updated : 29 March 2026, 05:26 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान उस समय अचानक असंतुलित होकर गिर पड़े, जब वे मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलाती का स्वागत कर रहे थे.

यह घटना इस्लामाबाद स्थित विदेश कार्यालय में हुई, जहां एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक बैठक आयोजित की जा रही थी. घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें डार को लड़खड़ाते हुए गिरते देखा जा सकता है.

स्वागत करते समय गिरे इशाक डार

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वागत के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से इशाक डार गिर पड़े. हालांकि, वहां मौजूद अधिकारियों और स्टाफ ने तुरंत उन्हें सहारा देकर उठाया. घटना के समय माहौल कुछ देर के लिए असहज जरूर हुआ, लेकिन कार्यक्रम को जल्द ही सामान्य कर दिया गया. इस दौरान अन्य मेहमान भी मौजूद थे और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रही.

किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने स्पष्ट किया कि इस घटना में इशाक डार को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है. वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और अपनी निर्धारित बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक, गिरने के बाद भी उन्होंने कूटनीतिक कार्यक्रमों को जारी रखा, जिससे यह संकेत मिला कि उनकी स्थिति सामान्य है.

पाकिस्तान में चार-पक्षीय बैठक

यह घटना उस समय हुई जब पाकिस्तान एक महत्वपूर्ण चार-पक्षीय बैठक की मेजबानी कर रहा था. इस बैठक में मिस्र, तुर्की और सऊदी अरब के प्रतिनिधि शामिल थे. माना जा रहा है कि इस बैठक का उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करना और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच संवाद को बढ़ावा देना था. पाकिस्तान खुद को इस पूरे घटनाक्रम में एक मध्यस्थ के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहा है.

इशाक डार ने किया बड़ा दावा

घटना से पहले इशाक डार ने दावा किया था कि ईरान ने पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति देने पर सहमति जताई है. उन्होंने इसे सकारात्मक और शांति की दिशा में उठाया गया कदम बताया. डार ने अंतरराष्ट्रीय नेताओं का उल्लेख करते हुए यह भी कहा कि संवाद और कूटनीति ही क्षेत्रीय स्थिरता का रास्ता हैं. 

सम्बंधित खबर