कतर में तकनीकी खराबी से हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान

कतर के गृह क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुई जिसमें करीब छह लोगों की मौत की खबर आ रही है. जबकि इसमें एक व्यक्ति लापता है, जिसकी अभी भी तलाश जारी है.

Date Updated Last Updated : 22 March 2026, 02:56 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: AI Grok

नई दिल्ली: कतर के गृह क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुई जिसमें करीब छह लोगों की मौत की खबर आ रही है. जबकि इसमें एक व्यक्ति लापता है, जिसकी अभी भी तलाश जारी है, आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी. 

रक्षा मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट में बताया कि हेलीकॉप्टर अपने 'नियमित ड्यूटी' के दौरान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसके कारण क्षेत्रीय जलक्षेत्र में यह दुर्घटना हुई. मंत्रालय ने आगे कहा कि रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के बाद विशेष टीमें खोज और बचाव अभियान चला रही हैं.

अमेरिका,-इजरायल-ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच हादसा हुआ

बता दें यह घटना मध्य पूर्व में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी क्षेत्रीय तनाव के बीच घटी है. यह संघर्ष 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए बड़े पैमाने के हमलों के बाद शुरू हुआ, जिसके बाद ईरान ने इजराइली क्षेत्र और खाड़ी क्षेत्र में कतर, बहरीन, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन और सऊदी अरब सहित अमेरिका से जुड़े ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए.

मिनिस्ट्रि का आया बयान

इस घटना की जानकारी देते हुए सरकार ने कहा कि बचाव दल तेजी से काम कर रहे हैं. सरकार ने आगे कहा कि बचाव दल जल्द से जल्द लापदा व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है. कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हेलीकॉप्टर के चालक दल के सदस्यों और यात्रियों की तलाश का अभियान जारी है.

अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि मृतकों की राष्ट्रीयता क्या है या वे सैन्य कर्मी थे या नागरिक. लापता व्यक्ति की तलाश के लिए विशेष टीमों को सर्च और बचाव कार्य में लगाया गया है और समुद्र में व्यापक स्तर पर खोज अभियान जारी है. हालांकि इस घटना ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

सम्बंधित खबर