नई दिल्ली: दक्षिण कोलंबिया से सोमवार को दुखद खबर सामने आई. इस खबर से पूरा विश्व शोक में है. सोमवार को कोलंबियाई वायु सेना का एक विमान देश के दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मिली जानकारी के आधार पर इस विमान में करीब 125 लोग सवार थे, जिनमें 66 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है.
इस दुर्घटना के बाद अमेरिका की रक्षा मंत्रालय ने बताया कि, सैनिकों को ले जा रहा विमान, एक लॉकहीड मार्टिन हरक्यूलिस सी-130, कोलंबिया की पेरू सीमा के पास प्यूर्टो लेगुजामो के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हादसे के बाद मंजर बहुत भयावह था. विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग का गोला नजर आ रही थी.
बताया जा रहा है कि विमान ने उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद नियंत्रण खो दिया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना इतनी अचानक हुई कि यात्रियों और चालक दल को संभलने का मौका भी नहीं मिला. हादसे के तुरंत बाद आपातकालीन टीमें दूरदराज के जंगलों वाले इलाके में पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया.
HUGE FIRE AS COLOMBIAN MILITARY PLANE CARRYING AT LEAST 100 CRASHES pic.twitter.com/HR46W42QLe
— RT (@RT_com) March 23, 2026
स्थानीय मीडिया में सामने आए वीडियो में दुर्घटनास्थल से घना धुआं उठता दिखाई दिया, जो हादसे की भयावहता को दर्शाता है. बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने और मृतकों की पहचान करने में जुटा हुआ है. इलाके की दुर्गम भौगोलिक स्थिति के कारण राहत कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है.
कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा है कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य वजह से यह दुर्घटना हुई. अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.
दुर्घटनाग्रस्त विमान लॉकहीड मार्टिन हरक्यूलिस सी-130 मॉडल का था, जिसका उपयोग दशकों से सैन्य अभियानों में किया जाता रहा है. हालांकि कई विमानों को समय-समय पर अपग्रेड किया गया है, लेकिन पुराने बेड़े और रखरखाव को लेकर चिंताएं पहले भी उठती रही हैं.