Zakir Naik in Pakistan: सोमवार को इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान पहुंचा। जहां उसका बड़े ही धूमधाम से स्वागत किया गया। आपको बता दें, जाकिर नाइक भारत में मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल है। पाकिस्तान में जाकिर नाइक ने उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार से भी मुलाकात की। इस बीच नाइक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीफ और भारत के मुद्दे पर बोलते नजर आ रहा है।
नाइक से पाकिस्तानी चैनल जिओ टीवी के पत्रकार इरफान सिद्दीकी ने भारत के कई राज्यों में गोमांस पर रोक को लेकर सवाल पूछा और फिर पूछा कि क्या मुसलमानों को इसका समर्थन करना चाहिए। जिसके जवाब में उसने कहा कि गोमांस खाना इस्लाम में फर्ज नहीं है। ऐसे में अगर इसको खाने पर रोक लगाने के लिए कोई कानून बनता है तो उसका सम्मान करना चाहिए।
इस्लामिक शरीयत में गोमांस खाना सही या गलत?
जाकिर ने आगे कहा कि इस्लामिक शरीयत के मुताबिक, आप जिस मुल्क में रहते है उसके कानून का सम्मान करें। बरसते वो कानून अल्लाह और अल्लाह के रसूल के खिलाफ न हो। उदाहरण देते हुए जाकिर ने कहा कि अगर किसी देश का कानून कहा है कि आप नमाज मत पढ़िए ऐसे में उस देश के कानून का पालन मत करें क्योंकी नमाज पढ़ना इस्लाम में फर्ज है। लेकिन इस्लाम में गाय का गोश्त खाना फर्ज नहीं है और अगर कोई देश इसको लेकर पाबंदी लगता है तो सभी को उसका सम्मान करना चाहिए।
अपनी व्यक्तिगत राय देते हुए जाकिर ने कहा कि गोमांस पर रोक लगाना एक राजनीतिक मुद्दा है क्योंकि हिन्दू नॉनवेज खाते है लेकिन इसे नहीं खाते हैं। कानून की बात करते हुए जाकिर ने कहा कि सोचिए एक ऐसा मुल्क जहां गोमांस खाएंगे पर 5 साल की सजा और छेड़छाड़ पर मात्र 3 साल की सजा। ये कैसा लॉजिक है? पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निमंत्रण पर जाकिर नाइक अपने बेटे फारिक जाकिर नाइक के साथ भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पहुंचा था।
28 अक्टूबर तक देगा इस्लामिक उपदेश
नाइक पाक के कराची, इस्लामाबाद,लाहौर में 28 अक्टूबर तक इस्लामिक उपदेश देगा। इसके ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवाद को बढ़ाना देने और भड़काऊ भाषण जैसे कई आरोप लगे है। साल 2016 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए बम ब्लास्ट में भी इसका नाम सामने आया था। दरअसल, हमला के बाद हमलावर ने बयान जारी किया था और कहा था कि वो जाकिर नाइक के एक वीडियो से प्रभावित था। इस घटना के बाद जाकिर अपने परिवार के साथ भाग कर भारत से मलेशिया चला गया।