अमेरिका में 22 साल भारतीय युवक की मौत, 6 दिन लापता रहने के बाद मिला शव; भारत जल्द आएगा शव

अमेरिका से आई एक दुखद खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. कैलिफोर्निया में पिछले छह दिनों से 'एक  22 वर्षीय भारतीय छात्र सकेथ श्रीनिवासैया लापता हो गया था अब उसका शव बरामद कर लिया गया है.

Date Updated Last Updated : 15 February 2026, 11:44 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: @Bharatinfantry X account

नई दिल्ली: अमेरिका से आई एक दुखद खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. कैलिफोर्निया में पिछले छह दिनों से 'एक  22 वर्षीय भारतीय छात्र सकेथ श्रीनिवासैया लापता हो गया था अब उसका शव बरामद कर लिया गया है. इस मेधावी छात्र निधन ने परिवार, दोस्तों और शैक्षणिक समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है.

कर्नाटक के रहने वाले सकेथ यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्केले में केमिकल और बायोमोलेक्यूलर इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे थे. वे 9 फरवरी को लापता हो गए थे. सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पुष्टि की कि स्थानीय पुलिस ने उनका शव बरामद कर लिया है और पार्थिव शरीर को भारत भेजने के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा. दूतावास ने शोक संदेश जारी कर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.

लापता होने के बाद व्यापक खोज

सकेथ को आखिरी बार कैंपस से लगभग एक किलोमीटर दूर देखा गया था. इसके बाद लेक अंजा और बर्कले हिल्स के आसपास बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया गया. बाद में टिल्डेन रीजनल पार्क के पास एक आवासीय क्षेत्र से उनका पासपोर्ट और लैपटॉप मिला, जिससे जांच को दिशा मिली.

 जानिए कहां से ली एजुकेशन

बता दें सकेथ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के पूर्व छात्र थे. उन्होंने बेंगलुरु के श्री वाणी एजुकेशन सेंटर से स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी. अपने लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वे 'हाइपरलूप के लिए माइक्रोचैनल कूलिंग सिस्टम' से जुड़े एक पेटेंट के सह-आविष्कारक भी थे.

सरकार की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर समुदाय के लोगों ने उनकी खोज के लिए अभियान चलाया था. वहीं, विदेशों में भारतीय छात्रों की सुरक्षा के मुद्दे पर लोकसभा में सवाल उठने के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा कि दूतावास नियमित रूप से छात्रों के संपर्क में रहते हैं और उन्हें विदेश में संभावित जोखिमों के प्रति जागरूक करते हैं. सकेथ की असमय मृत्यु ने एक बार फिर विदेश में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सम्बंधित खबर