पंजाब से एक अजब गजब खबर आ रही है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि पंजाब की एक शादी में दुल्हे के परिवार ने दुल्हन पर करीब 8.5 करोड़ रुपये नकद लुटाए थे. हालांकि दुल्हे के परिवार ने इस दावे का खंडन किया है. यह घटना 14 फरवरी की बताई जा रही है. घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों द्वारा इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है. साथ ही अब जनता इस वीडियो की सच्चाई चाहते हैं.
तरन तारन में आयोजित समारोह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन को शादी के स्थान पर खड़े देखा जा सकता है, जबकि उस पर नोटों की वर्षा हो रही है जो कई पंजाबी शादियों में एक पारंपरिक प्रथा है. दावा किया जा रहा है कि दुल्हन पर करीब 8.5 करोड़ लुटाए गए हैं.
वीडियो में मेहमानों को संगीत पर नाचते हुए भी देखा जा सकता है, जबकि फर्श नोटों से भरा हुआ है और कई अन्य लोग हवा में नोट उछालते नजर आ रहे हैं.
One more A Punjabi family in India threw Rs 4 lakh cash on the bride.
— S Bhardwaj (@skg2269) February 18, 2026
Bags and bags of currency were emptied atop the bride and groom.
Owner said "All the notes were of ₹10 denomination. 40,000 Notes"
Money Rain 💸😅pic.twitter.com/o68mA6lNqf
इस बीच कई सोशल मीडिया अकाउंट्स ने आरोप लगाया कि इस आयोजन में करोड़ों रुपये खर्च किए गए. हालांकि, दूल्हे के भाई सिकंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि उत्सव के दौरान पैसों की बारिश तो हुई, लेकिन ऑनलाइन जितनी रकम बताई जा रही है कि यह उसके आसपास भी नहीं थी.
दुल्हे के भाई ने आगे बताया कि, 'मेरा भाई ऑस्ट्रेलिया में ट्रक का कारोबार करता है. शादी 14 फरवरी को हुई थी. हमने उसमें जमकर पैसे लुटाए, लेकिन खर्च लगभग 2 लाख रुपये ही हुए थे. सोशल मीडिया ने इसे करोड़ों में बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, जोकि गलत है.'
इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाले इवेंट मैनेजर और डीजे ने भी वायरल हो रहे 8.5 करोड़ रुपये के दावे को खारिज कर दिया. उनके अनुसार, कुल नकद राशि लगभग 4 लाख रुपये थी, जिसमें कुछ डॉलर के नोट भी शामिल थे.
मैनेजर ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि करोड़ रुपये का आंकड़ा कैसे सामने आया और इतना लोकप्रिय हो गया.