रेल कोच बना बारात! दुल्हन ने चलती ट्रेन में काटा केक, परिवार ने मचाया धमाल; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखी शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय परिवार ने पूरे ट्रेन के डिब्बे को ही बारात में बदल दिया.

Date Updated Last Updated : 06 April 2026, 09:08 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X (@Ananth_IRAS)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखी शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय परिवार ने पूरे ट्रेन के डिब्बे को ही बारात में बदल दिया. नाच-गाना, सजावट और परिवार का उत्साह इन सब ने मिलकर इस जश्न को और भी खास बना दिया, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और प्रभावित भी.

वीडियो में साफ दिखता है कि परिवार ने शादी के लिए पूरा रेल कोच बुक किया है. शुरुआत में एक सदस्य डिब्बे के बाहर लगे नाम और स्वागत पोस्टर को सजाता नजर आता है. इसके बाद बच्चे, बुजुर्ग और बाकी सदस्य संगीत पर झूमते दिखाई देते हैं. बीच सफर में दुल्हन केक काटती है, जबकि रिश्तेदार खुशी से जश्न मनाते हैं. सामान से भरे बैग और कंबल भी नजर आते हैं, जो पारंपरिक रस्मों की तैयारी का संकेत देते हैं.

चलती ट्रेन में जश्न का माहौल

पूरे डिब्बे को सजाकर उसे एक तरह की 'मोबाइल बारात' बना दिया गया. परिवार के सभी लोग एक साथ सफर करते हुए न सिर्फ यात्रा का आनंद ले रहे हैं, बल्कि इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. 

यात्रियों के बीच दिखा अनोखा दृश्य

वीडियो में एक टिकट कलेक्टर भी नजर आता है, जो भीड़ के बीच अपना काम करते हुए मुस्कुराता हुआ इस माहौल का हिस्सा बन जाता है. यह सीन इस आयोजन की सहजता और उत्साह को और भी खास बनाता है.

सोशल मीडिया पर बंटी राय

इस वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया दो हिस्सों में बंटी हुई है. कई लोगों ने इसे परिवार की एकजुटता और भारतीय परंपरा का खूबसूरत उदाहरण बताया. कुछ यूजर्स ने इसे 'सॉफ्ट पावर' का प्रतीक भी कहा, जहां संस्कृति और उत्सव एक साथ दिखते हैं. वहीं कुछ ने ट्रेन में हो रहे शोरगुल की आलोचना कर रहे हैं. 

उनका मानना है कि भले ही कोच बुक किया गया हो, लेकिन ऐसे आयोजन से आम यात्रियों की सुविधा और सार्वजनिक अनुशासन पर असर पड़ सकता है.

कैसे होती है ऐसी बुकिंग

दरअसल, IRCTC के फुल टैरिफ रेट (FTR) सिस्टम के तहत ट्रेन या कोच बुक करना पूरी तरह वैध है. इसके लिए पहले से योजना बनानी होती है, पंजीकरण करना पड़ता है और एक निश्चित सुरक्षा राशि जमा करनी होती है. 

सम्बंधित खबर