Rent पर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का ऑफर? सावधान, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

ऑनलाइन डेटिंग के नाम पर ‘Rent a Boyfriend’ और ‘Rent a Girlfriend’ जैसे फर्जी विज्ञापनों के जरिए साइबर ठगी का नया तरीका सामने आया है. Cyber Dost और I4C ने सोशल मीडिया पर अलर्ट जारी कर लोगों को ऐसे संदिग्ध विज्ञापनों से सावधान रहने की सलाह दी है.

Date Updated Last Updated : 19 August 2026, 07:02 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: AI generated

नई दिल्ली: ऑनलाइन डेटिंग और सोशल मीडिया की दुनिया में साइबर ठगी का एक नया तरीका सामने आया है. इस बार स्कैमर्स ‘Rent a Boyfriend’, ‘Rent a Girlfriend’ और डेटिंग के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली साइबर जागरूकता पहल Cyber Dost और I4C ने लोगों को इस तरह के फर्जी विज्ञापनों से सावधान रहने की सलाह दी है. 

सोशल मीडिया पर जारी किया अलर्ट 

Cyber Dost ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए इस स्कैम को लेकर अलर्ट जारी किया. जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर ‘Rent a Boyfriend’ जैसे नामों से कई संदिग्ध विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं. इन विज्ञापनों के जरिए लोगों को आकर्षित किया जाता है और बाद में उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश की जाती है. 

AI से बनाई जा रही फर्जी प्रोफाइल

बता दें, इस स्कैम में ठग तकनीक का इस्तेमाल भी कर रहे हैं. बताया गया है कि साइबर अपराधी AI की मदद से आकर्षक तस्वीरें और फर्जी फेस प्रोफाइल तैयार करते हैं. वहीं इन नकली तस्वीरों के जरिए लोगों को भरोसे में लेने की कोशिश की जाती है. इस दौरान जब कोई व्यक्ति ऐसे विज्ञापन के झांसे में आकर संपर्क करता है, तो ठग अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे की मांग कर सकते हैं. शुरुआत में रकम छोटी हो सकती है, लेकिन भरोसा बढ़ने के साथ ठगी की रकम भी बढ़ाई जा सकती है. 

साइबर सुरक्षा से जुड़ी सलाह में लोगों से संदिग्ध ‘Rent Boyfriend’ या ‘Rent Girlfriend’ सेवाओं और अनजान डेटिंग ऐप्स से दूरी बनाए रखने को कहा गया है. पोस्ट में लोगों को ये सलाह दी गई है कि ऑनलाइन किसी नए व्यक्ति से संपर्क करते समय उसकी पहचान और प्रोफाइल की विश्वसनीयता जांचना जरूरी है.

कैसे रहे सावधान 

बता दें, ऑनलाइन बातचीत या डेटिंग के दौरान अगर कोई व्यक्ति अचानक पैसे मांगने लगे, तो इसे गंभीर चेतावनी के तौर पर लेना चाहिए। इसके अलावा ठग बीमारी, पारिवारिक परेशानी या किसी अन्य आपात स्थिति का बहाना बनाकर आर्थिक मदद मांग सकते हैं. ऐसे मामलों में बैंक अकाउंट, कार्ड की जानकारी, पासवर्ड या OTP जैसी संवेदनशील जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने या भुगतान करने से पहले भी पूरी तरह जांच कर लेना जरूरी है.

सम्बंधित खबर