अनिल कुमार सेठी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागत

अनिल कुमार सेठी मंगलवार को AAP में शामिल हो गए. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया.

Date Updated Last Updated : 12 May 2026, 08:00 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X (@BhagwantMann)

पंजाब: आम आदमी पार्टी (AAP) की लोगों के लिए अच्छी पॉलिसी और गवर्नेंस से प्रभावित होकर फाजिल्का से BJP के पूर्व सीनियर नेता अनिल कुमार सेठी मंगलवार को AAP में शामिल हो गए. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया. आम आदमी पार्टी ने अनिल कुमार सेठी का पार्टी में स्वागत करती है और उन्हें संगठन में उचित सम्मान और जिम्मेदारी का भरोसा दिलाती है. आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब सात MP ने एक साथ पार्टी छोड़कर BJP जॉइन कर ली

भगवंत मान ने अनिल कुमार सेठी का AAP में किया स्वागत

सेठी का पार्टी में स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पूरे पंजाब के लोगों को आम आदमी पार्टी की पॉलिसी और विजन पर भरोसा है. उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के हर वर्ग की भलाई और तरक्की के लिए काम करने के लिए पूरी तरह तैयार है और पूरे राज्य में अपना बेस लगातार मजबूत कर रही है.

अनिल कुमार सेठी ने क्या कहा

अनिल कुमार सेठी ने कहा कि वह AAP की ईमानदार और विकास पर आधारित पॉलिटिक्स और मुख्यमंत्री भगवंत मान की लीडरशिप से बहुत प्रभावित हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि AAP सरकार पंजाब और उसके लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है. आम आदमी पार्टी ने अनिल कुमार सेठी का पार्टी में स्वागत करती है और उन्हें संगठन में उचित सम्मान और जिम्मेदारी का भरोसा दिलाती है.

सात MP ने एक साथ AAP छोड़ी थी

आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब सात MP ने एक साथ पार्टी छोड़कर BJP जॉइन कर ली. यह फैसला पार्टी के लिए एक झटका था और AAP नेताओं ने इसकी निंदा की. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने तो इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिकायत भी की. AAP छोड़कर BJP जॉइन करने वाले राघव चड्ढा ने भी राष्ट्रपति के सामने अपनी बात रखी.

सम्बंधित खबर