रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानिए उनकी संपत्ति और राजनीतिक सफर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रेखा गुप्ता ने गुरुवार को रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शालीमार बाग विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाली 50 वर्षीय रेखा गुप्ता राजधानी की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं.

Date Updated Last Updated : 20 February 2025, 12:31 PM IST
फॉलो करें:

RekhaGupta: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रेखा गुप्ता ने गुरुवार को रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शालीमार बाग विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाली 50 वर्षीय रेखा गुप्ता राजधानी की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं.

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं रेखा गुप्ता?

शालीमार बाग सीट से नामांकन दाखिल करते समय चुनाव आयोग को दी गई शपथ पत्र के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में रेखा गुप्ता की कुल घोषित आय ₹6,92,050 थी. उनकी चल संपत्ति की कुल कीमत ₹1,25,73,289.50 बताई गई है.

इसके अलावा, उनके ऊपर ₹48.44 लाख का कर्ज भी है. चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार, उनके पास दो आवासीय संपत्तियां हैं, जिनमें से एक उनके पति के साथ संयुक्त स्वामित्व में है. उनकी अचल संपत्ति की कुल कीमत ₹2.30 करोड़ आंकी गई है. दिलचस्प बात यह है कि उनके पास कोई वाहन नहीं है, लेकिन उनके पास ₹18 लाख के आभूषण हैं.

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर

रेखा गुप्ता ने भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य के रूप में कई सामाजिक अभियानों का नेतृत्व किया है. उनका राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू हुआ, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ा छात्र संगठन है.

दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से स्नातक करने के बाद, उन्होंने 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्षता की और छात्र हितों के मुद्दे उठाए. 2007 में उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनने के बाद, उन्होंने क्षेत्र में पुस्तकालयों और पार्कों जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर काम किया.

इसके अलावा, उन्होंने कानून (LLB) की पढ़ाई की है और "आस" नामक एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) की संस्थापक हैं. 2023 में, वे दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर पद का चुनाव आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय से हार गई थीं.

सम्बंधित खबर

Recent News