Instagram दोस्त पर रेप का आरोप, 22 साल की मेकअप आर्टिस्ट की हालत नाजुक

मुखर्जी नगर स्थित एक होटल में 22 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया पीड़िता की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे लहूलुहान अवस्था में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Date Updated Last Updated : 16 August 2026, 02:22 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: AI Generated

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तरी जिले में अपराध और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मुखर्जी नगर स्थित एक होटल में 22 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला उजागर हुआ है। आरोपी की हैवानियत के कारण पीड़िता की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे लहूलुहान अवस्था में राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़िता का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर दोस्त बने साहिब नामक युवक ने उसे झांसे में लेकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है, हालांकि आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान

पीड़िता वजीराबाद इलाके की रहने वाली है और मेकअप आर्टिस्ट का काम करती है। वह इंस्टाग्राम पर रील्स भी अपलोड किया करती थी। पिछले साल अगस्त में उसकी मुलाकात साहिब नाम के व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को भी मेकअप आर्टिस्ट बताया था। 

काम के बहाने बुलाया होटल

इस वर्ष जुलाई में आरोपी साहिब कारोबार के सिलसिले का बहाना बनाकर मुखर्जी नगर के एक होटल में ठहरा और युवती को मिलने के लिए बुलाया। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बेहोश कर दिया और दुष्कर्म किया। 

खून से लथपथ छोड़कर फरार हुआ आरोपी

इसके बाद 8 अगस्त को आरोपी साहिब अपने एक अन्य साथी के साथ बुराड़ी बाईपास पहुंचा और पीड़िता को जीटीबी नगर स्थित एक होटल में ले गया। वहां उसने जान से मारने की धमकी देकर फिर से पीड़िता के साथ बर्बरता की। इस दौरान युवती की शारीरिक स्थिति अत्यधिक बिगड़ गई और वह गंभीर रूप से अस्वस्थ हो गई। अपनी करतूत से घबराकर आरोपी पीड़िता को उसी बदहवास और खून से लथपथ हालत में होटल के कमरे में छोड़कर मौके से फरार हो गया। होटल स्टाफ और पुलिस को सूचना मिलने के बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई दिनों के इलाज के बाद उसे छुट्टी मिली।

पुलिस ने दर्ज की FIR

आरोपी पीड़िता को खून से लथपथ हालत में होटल के कमरे में छोड़कर मौके से फरार हो गया। होटल स्टाफ और पुलिस को सूचना मिलने के बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई दिनों के इलाज के बाद उसे छुट्टी मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। SI संजीता के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने जीटीबी नगर और मुखर्जी नगर के संबंधित होटलों के सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल प्रवेश रिकॉर्ड और गेस्ट रजिस्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस की टीमें आरोपी की संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

सम्बंधित खबर