नई दिल्ली: IPL 2026 के आगाज से पहले एक नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में है वो कोई और खिलाड़ी नहीं बल्कि अपने डेब्यू से तहलका मचाने वाले महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और कम उम्र में बड़े रिकॉर्ड बनाने के कारण वैभव ने बहुत कम समय में ही बहुत नाम कमा लिया है.
इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स के इस युवा ओपनर को लेकर काफी उत्साहित हैं. वैभव इस साल भी अपने बल्ले के साथ इतिहास रचने को तैयार हैं. लेकिन लीग शुरु होने से पहले ही खिलाड़ी वैभव को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. जिसमें कहा गया है कि वैभव प्रोफेशनल नहीं हैं.
दरअसल रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी जितेश शर्मा ने एबी डी विलियर्स के शो पर वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. जितेश शर्मा ने सूर्यवंशी के लिए थोड़ा अलग दृष्टिकोण पेश करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि मैदान के बाहर वैभव अभी पूरी तरह प्रोफेशनल नहीं हैं. उनके अनुसार, कई बार समझाने के बावजूद भी वैभव देर रात आइसक्रीम खाते हैं. बार-बार मना करने के बाद भी उनकी आदत में कोई सुधार नहीं है.
यह दिलचस्प है कि जहां मैदान पर वैभव का प्रदर्शन बेहद अनुशासित और प्रभावशाली दिखता है, वहीं निजी जीवन में उनकी उम्र के अनुसार सामान्य आदतें भी नजर आती हैं. यही संतुलन उन्हें और भी अलग बनाता है.
एबी डी विलियर्स ने वैभव की बल्लेबाजी और मानसिकता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उम्र के हिसाब से उनका खेल बेहद परिपक्व है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैभव अपनी शैली में खेलते हैं और दबाव में भी अपनी योजना पर टिके रहते हैं. परिस्थिती चाहे कोई भी हो वह अपने लक्ष्य पर टिके रहते हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में पदार्पण किया था. उन्होंने पिछले साल RR के लिए सात मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 36.00 की औसत से 252 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा था.