क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचाई शादी, जानें कौन हैं पत्नी जॉर्जिना रोड्रिग्ज, 5 बच्चों के हैं माता-पिता

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की लव स्टोरी अब शादी के मुकाम पर पहुंच गई है. पुर्तगाल में हुई निजी शादी में उनके पांच बच्चे भी शामिल हुए, जानिए कौन हैं रोनाल्डो की पत्नी.

Date Updated Last Updated : 12 August 2026, 12:03 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Insta @cristiano

नई दिल्ली: फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लंबे समय की पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ शादी कर ली है. दोनों ने 11 अगस्त 2026 को पुर्तगाल के कास्केस में एक निजी सिविल समारोह में विवाह किया. इस खास मौके पर उनके पांच बच्चे भी मौजूद रहे. शादी के बाद रोनाल्डो और जॉर्जिना ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग रिंग्स की तस्वीरें साझा कर रिश्ते को आधिकारिक तौर पर नया नाम दिया.

कौन हैं जॉर्जिना रोड्रिगेज?

जॉर्जिना रोड्रिगेज एक मॉडल, सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और बिजनेसवुमन हैं. उनका जन्म अर्जेंटीना में हुआ और बाद में उन्होंने स्पेन में अपना करियर बनाया. रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली मुलाकात मैड्रिड में हुई थी. उस समय जॉर्जिना एक लग्जरी फैशन ब्रांड के स्टोर में काम करती थीं. इसके बाद दोनों करीब एक दशक तक रिलेशनशिप में रहे और अब शादी के बंधन में बंध गए हैं.

ऐसे बढ़ा दोनों का रिश्ता

रोनाल्डो और जॉर्जिना का रिश्ता 2016 के आसपास शुरू हुआ था. कुछ समय बाद दोनों सार्वजनिक रूप से साथ नजर आने लगे. 2017 में उनकी बेटी अलाना मार्टिना का जन्म हुआ. 2022 में जॉर्जिना ने बेटी बेला एस्मेराल्डा को जन्म दिया. उसी गर्भावस्था में जुड़वां बच्चों की उम्मीद थी, लेकिन उनके बेटे एंजेल की जन्म के बाद मौत हो गई थी.

रोनाल्डो के पहले से तीन बच्चे हैं और जॉर्जिना उनके परिवार का अहम हिस्सा रही हैं. इस तरह शादी के समय दोनों के परिवार में पांच जीवित बच्चे हैं. रिपोर्टों के अनुसार, इन्हीं बच्चों की मौजूदगी में दोनों ने शादी की.

एक साल पहले हुई थी सगाई

रोनाल्डो और जॉर्जिना ने अगस्त 2025 में अपनी सगाई की घोषणा की थी. जॉर्जिना ने सोशल मीडिया पर अपनी बड़ी डायमंड रिंग की तस्वीर साझा करके इस खबर की जानकारी दी थी. करीब एक साल बाद दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक पहुंचा दिया.

शादी के बाद भी मैदान पर दिखेंगे रोनाल्डो

रोनाल्डो के लिए निजी जिंदगी में यह बड़ा पड़ाव ऐसे समय आया है, जब वह अपने फुटबॉल करियर को भी आगे बढ़ा रहे हैं. वह सऊदी क्लब अल-नस्र के साथ अगले सीजन की तैयारी में जुटे हैं. दो दशक से ज्यादा लंबे करियर में वह मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और जुवेंटस जैसे बड़े क्लबों के लिए खेल चुके हैं.

सम्बंधित खबर