वैभव के तूफानी बल्ले पर लगेगी लगाम, हरभजन ने गेंदबाजों को दी ये खास सलाह

पूर्व भारतीय दिग्गज ने वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए गेंदबाजों को डरने के बजाय आक्रामक रणनीति अपनाने की सलाह दी है. उनके मुताबिक, वैभव की एक गेंद पर छक्का पड़ने के बाद भी गेंदबाज को अगली गेंद पर विकेट लेने के इरादे से हमला जारी रखना चाहिए.

Date Updated Last Updated : 13 August 2026, 07:00 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट की दुनिया में खास पहचान बना ली है. बड़े और अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ भी उनका बेखौफ अंदाज नजर आता है. ऐसे में गेंदबाजों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर इस युवा बल्लेबाज को रोकने की सही रणनीति क्या हो सकती है?

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने वैभव के खिलाफ गेंदबाजी की रणनीति को लेकर अपनी राय साझा की है. उनके मुताबिक, वैभव के सामने रक्षात्मक रवैया अपनाना गेंदबाज के लिए भारी पड़ सकता है.

वैभव के खिलाफ आक्रामक होना जरूरी

हरभजन सिंह का मानना है कि गेंदबाजों को वैभव की बल्लेबाजी के हिसाब से डरकर फील्ड नहीं सजानी चाहिए. इसके बजाय उन्हें अपनी गेंदबाजी की ताकत पर भरोसा करते हुए विकेट लेने की कोशिश करनी चाहिए.

उनके मुताबिक, अगर गेंदबाज लगातार रन रोकने के बारे में सोचेगा तो दबाव में आ सकता है. इसलिए वैभव जैसे आक्रामक बल्लेबाज के सामने शुरुआत से ही अटैकिंग माइंडसेट रखना जरूरी है.

छक्का पड़ जाए तो भी योजना न बदलें

वैभजन के खिलाफ आक्रामक गेंदबाजी में जोखिम जरूर है. युवा बल्लेबाज खराब गेंद को भी आसानी से बाउंड्री के बाहर भेज सकता है, लेकिन हरभजन के अनुसार, अगर एक गेंद पर छक्का लग जाए तो अगली गेंद पर गेंदबाज को अपनी रणनीति नहीं छोड़नी चाहिए. यानी गेंदबाज को हर गेंद पर नए सिरे से विकेट लेने का प्रयास करना होगा. बल्लेबाज के एक अच्छे शॉट से घबराकर लाइन और लेंथ बदलना सही तरीका नहीं है.

‘वैभव को बच्चा समझना सबसे बड़ी गलती’

हरभजन सिंह ने वैभव की कम उम्र को देखते हुए उनकी उपलब्धियों को असाधारण बताया है. उनका कहना है कि इतनी छोटी उम्र में दुनिया के बड़े गेंदबाजों के सामने बेखौफ खेलना सामान्य बात नहीं है.

वैभव की खासियत यही है कि वह विपक्षी टीम के बड़े नामों से प्रभावित नहीं होते. उनके आक्रामक खेल के कारण अनुभवी गेंदबाज भी गेंद डालने से पहले सोचने पर मजबूर हो जाते हैं.

उम्र छोटी, आत्मविश्वास बड़ा

वैभव सूर्यवंशी का खेल यह दिखाता है कि उम्र हमेशा प्रतिभा की सीमा तय नहीं करती. मैदान पर उनका आत्मविश्वास और आक्रामक बल्लेबाजी उन्हें बाकी युवा खिलाड़ियों से अलग बनाती है.

हरभजन की सलाह का सीधा मतलब है कि वैभव के खिलाफ डरकर गेंदबाजी करने के बजाय गेंदबाजों को आक्रमण करना चाहिए. उन्हें हर गेंद पर यही कोशिश करनी होगी कि इस युवा बल्लेबाज को आउट कैसे किया जाए.

सम्बंधित खबर