IPL 2026: RCB के सामने खिताब बचाने की चुनौती, क्या चेन्नई और मुंबई की खास लिस्ट में बना पाएगी अपनी जगह?

टीम की सफलता काफी हद तक अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगी. कोहली का बल्ला अगर पूरे सीजन में चला, तो आरसीबी के लिए जीत की राह आसान हो सकती है.

Date Updated Last Updated : 27 March 2026, 09:16 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह मैच बेंगलुरु के प्रतिष्ठित एम  चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा. पिछले सीजन में पहली बार खिताब जीतने वाली आरसीबी के सामने इस बार सबसे बड़ी चुनौती अपने खिताब को बचाने की है.

18 साल के लंबे इंतजार के बाद ट्रॉफी जीतने वाली आरसीबी के लिए यह सीजन बेहद अहम माना जा रहा है. टीम की कमान एक बार फिर रजत पाटीदार के हाथों में होगी, जिन्होंने पिछले सीजन में शानदार नेतृत्व करते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. हालांकि, खिताब बचाना हमेशा जीतने से ज्यादा कठिन माना जाता है और यही असली परीक्षा इस बार टीम के सामने है.

कोहली की फॉर्म बड़ा फैक्टर

टीम की सफलता काफी हद तक अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगी. कोहली का बल्ला अगर पूरे सीजन में चला, तो आरसीबी के लिए जीत की राह आसान हो सकती है. उनके अनुभव और फॉर्म को टीम के लिए बड़ा फैक्टर माना जा रहा है.

खास लिस्ट में मुंबई और चेन्नई

आईपीएल के इतिहास पर नजर डालें तो अब तक बहुत कम टीमें अपने खिताब को सफलतापूर्वक बचा पाई हैं. यह उपलब्धि हासिल करना किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए बड़ी चुनौती होती है. अब तक सिर्फ दो टीमें ही लगातार दो सीजन ट्रॉफी जीतने में सफल रही हैं.

इस सूची में सबसे पहला नाम चेन्नई सुपर किंग्स का आता है. चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2010 में पहली बार खिताब जीता और 2011 में लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की. धोनी की कप्तानी और टीम के संतुलन ने सीएसके को उस दौर में बेहद मजबूत बना दिया था.

आरसीबी को दोहराना होगा इतिहास

इस सूची में दूसरा नाम मुंबई इंडियंस का दर्ज है, जिसने 2019 में खिताब जीतने के बाद 2020 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ही आईपीएल की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती हैं और दोनों ने पांच-पांच बार यह खिताब अपने नाम किया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या आरसीबी इस इतिहास को दोहराते हुए लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने में सफल हो पाती है या नहीं. क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस रोमांचक सीजन पर टिकी हुई हैं.

सम्बंधित खबर