IPL 2026: हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का ऐलान, भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी को किया शामिल

हर्षित राणा हाल ही में घुटने की गंभीर चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए थे. 4 फरवरी 2026 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक अभ्यास मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय उनका दाहिना घुटना मुड़ गया था.

Date Updated Last Updated : 25 March 2026, 10:25 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चोटिल तेज गेंदबाज हर्षित राणा के स्थान पर अनुभवी खिलाड़ी नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है. इस फैसले की जानकारी 25 मार्च को शेयर की गई. नवदीप सैनी भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव रखते हैं.

नदीप सैनी ने अब तक 32 आईपीएल मैचों में 23 विकेट लिए हैं, जबकि भारत के लिए भी 23 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किए हैं. सैनी को 75 लाख रुपये में केकेआर टीम से जोड़ा गया है और वे इस सीजन में हर्षित राणा की जगह लेंगे. 

30 लाख रुपए में टीम से जोड़ा

वहीं, गुजरात टाइटंस ने भी अपने चोटिल खिलाड़ी पृथ्वीराज यारा के स्थान पर कुलवंत खेजरोलिया को टीम में शामिल किया है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खेजरोलिया ने आईपीएल में अब तक 6 विकेट लिए हैं और इससे पहले वे गुजरात, केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं. उन्हें 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया है.

चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर

हर्षित राणा हाल ही में घुटने की गंभीर चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए थे. 4 फरवरी 2026 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक अभ्यास मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय उनका दाहिना घुटना मुड़ गया था. चोट के बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और बाद में सर्जरी करानी पड़ी, जिसके कारण वे टी20 विश्व कप और आईपीएल 2026 दोनों से बाहर हो गए.

4 करोड़ रुपए में रिटेन किया था

हर्षित राणा को भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए खिलाड़ियों में गिना जाता है. उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी टीम के लिए अहम योगदान दिया है. खासतौर पर 2024 में जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल खिताब जीता था, उस दौरान उनके प्रदर्शन ने टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आईपीएल 2026 के लिए केकेआर (KKR) ने उन्हें 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, लेकिन चोट के चलते वे इस सीजन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

सम्बंधित खबर