जैश-ए-मोहम्मद का मुख्य आतंकी अब्दुल अजीज की मौत, पाकिस्तान में रहस्यमयी परिस्थितियों में मिला शव 

आतंकी देश पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक जैश का टॉप आतंकी अब्दुल अजीज रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाया गया है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या की है.

Date Updated Last Updated : 25 June 2025, 01:24 PM IST
फॉलो करें:

Jaish-e-Mohammed: आतंकी देश पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक जैश का टॉप आतंकी अब्दुल अजीज रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाया गया है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या की है.

आपको बता दें, आतंकी अब्दुल अजीज गजवा-ए-हिंद का कट्टर समर्थक था. हालांकि, उन लोगों का दावा है कि उसे दिल का दौरा पड़ा था जिसकी वजह से उसकी अचानक मौत हो गई.

पुलिस ने क्या कहा?

फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन खुफिया सूत्रों के मुताबिक उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से नहीं बल्कि किसी अज्ञात व्यक्ति की वजह से हुई है. सोशल मीडिया पर जैश से जुड़े कुछ खातों ने दावा किया है कि अब्दुल अजीज की मौत अचानक दिल का दौरा पड़ने से हुई.

हालांकि, कई लोग इसे अज्ञात लोगों की कार्रवाई से जोड़ रहे हैं, जो पहले भी पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ रहस्यमयी ढंग से सक्रिय रहे हैं. अब्दुल अजीज की अंत्येष्टि बहावलपुर में जैश के मुख्यालय मार्कज़ सुब्हान अल्लाह में की गई, जो भारत की ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निशाना बनाया गया था.  

भारत के खिलाफ थी गहरी साजिश

अब्दुल अजीज ने हाल ही में भारत के खिलाफ बल्कनाइजेशन की धमकी दी थी और कश्मीर को भारत से छीनने की बात कही थी. वह 2016 के नगरोटा हमले और 2019 के पुलवामा हमले जैसे आतंकी हमलों की साजिश में शामिल रहे थे. उनकी मौत से जैश-ए-मोहम्मद को बड़ा झटका लगा है, और यह संगठन के भीतर नेतृत्व संकट को और गहरा सकता है.

अब्दुल अजीज की मौत भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति में एक नया मोड़ ला सकती है. भारतीय खुफिया एजेंसियां इस घटनाक्रम पर नजर रख रही हैं, क्योंकि यह जैश के आतंकी ढांचे और भविष्य की गतिविधियों पर असर डाल सकता है.  

सम्बंधित खबर

Recent News