टॉक्सिक में यश का खून से लथपथ नया लुक, जानिए किस दिन थिएटर में आएगी यह एक्शन पैक्ड मूवी

सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का नया लुक और टीजर रिलीज हो गया है. इस इंटेंस, खून से लथपथ अवतार ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

Date Updated Last Updated : 21 February 2026, 04:33 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X

Entertainment News: साउथ के सुपरस्टार यश का जलवा बढ़-चढ़ कर बोल रहा है. उनकी KGF के बाद वह पूरी दुनिया में सुपरस्टार बनकर सामने आ गए. अब उनकी अगली आने वाले फिल्म को लोगों को बेसब्री से इंतजार है. टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स का नया लुक और टीजर रिलीज हो गया है. पोस्टर में यश खून से लथपथ और बहुत इंटेंस अवतार में दिख रहे हैं. इसको लुक रिलीत होते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस ने उनके इस अवतर को अबतक का सबसे खौफनाक अवतार बताया है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

इस फिल्म को देखने के लिए फैंस की होड़ लग गई है. लोग अब इसकी रिलीज डेट का बेसब्री से इंतार कर रहे हैं. आप को बता दें कि यह रोमांचक और एक्शन पैक मुवी 19 मार्च को दुनिया भर में रिलीज होगी. यह तारीख ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे त्योहारों के साथ मेल खाती है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई होने की उम्मीद है. टीजर को हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज किया गया था, ताकि अलग-अलग इलाकों के दर्शकों तक पहुँचा जा सके.

एक रेट्रो अंडरवर्ल्ड कहानी

फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. कहानी 1940 से 1970 के दशक के गोवा में सेट है. फिल्म पोस्ट-कोलोनियल दौर में उभरते एक क्रिमिनल एम्पायर की कहानी बताती है. यश को राया के रोल में देखा जाएगा, जो बेरहम अंडरवर्ल्ड में अपना एम्पायर बनाता है. टीजर के रेट्रो विजुअल्स और जबरदस्त एक्शन ने दर्शकों को इम्प्रेस किया है.

स्टार कास्ट और प्रोडक्शन

फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम रोल में हैं. हालाँकि टीजर में लीडिंग लेडीज साफ तौर पर नहीं दिख रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग सीन के आधार पर हर चेहरे के बारे में अंदाजा लगा रहे हैं. फिल्म को KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है.

रणवीर की धुरंधर 2 से होगा मुकाबला

टॉक्सिक, आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म से क्लैश करेगी, जिससे यह साल के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश में से एक बन जाएगा. दर्शक भी नॉर्थ और साउथ सिनेमा के बीच इस क्लैश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

सम्बंधित खबर