विवियन डीसेना फिर बने पिता! घर आया नया राजकुमार, फैंस और सेलेब्स ने दी ढेरों बधाइयां

कुछ समय तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद विवियन ने सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया कि उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है.

Date Updated Last Updated : 30 March 2026, 03:48 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

मुंबई: टीवी अभिनेता विवियन डीसेना ने अपने प्रशंसकों को एक भावुक और खास अंदाज में बड़ी खुशखबरी दी. कुछ समय तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद विवियन ने सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया कि उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है. अपने पोस्ट में उन्होंने इशारों-इशारों में इस खुशी को साझा करते हुए लिखा कि उनकी जिंदगी में अब 'एक राजकुमार' आ गया है.

अभिनेता ने अपने संदेश में ज्यादा विस्तार नहीं दिया, लेकिन 'अल्हम्दुलिल्लाह' लिखकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की. इस खबर के सामने आते ही फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया.

सितारों ने दी बधाई

इस खास मौके पर कई टीवी सेलेब्स ने विवियन को शुभकामनाएं दीं. रुबीना दिलाइक ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी, वहीं भारती सिंह समेत अन्य कलाकारों ने भी उन्हें प्यार भरे संदेश भेजे. सोशल मीडिया पर अब ये पोस्ट तेजी से वायरल हो हो रहे हैं और फैंस भी इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया  दे रहे हैं. 

पहली पत्नी से हुआ था तलाक

विवियन डीसेना की पर्सनल लाइफ भी समय-समय पर चर्चा में रही है. उनकी पहली शादी वाहबिज दोराबजी से हुई थी, जो बाद में चल नहीं पाई और खत्म हो गई.

इसके बाद उन्हें दोबारा प्यार मिला और उन्होंने 2022 में नौरान अली से शादी की. इस कपल की पहले से एक बेटी लायान भी है, और अब बेटे के जन्म के साथ उनका परिवार और बड़ा हो गया है. 

पहली मुलाकात की दिलचस्प कहानी

बता दें विवियन रियलिटी शो Bigg Boss 18 के रनरअप कंटेस्टेंट रहे हैं. रियलिटी शो के दौरान ही विवियन ने अपनी पत्नी से पहली मुलाकात का मजेदार किस्सा साझा किया था.

उन्होंने बताया कि एक इंटरव्यू के सिलसिले में दोनों की बातचीत शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे यह रिश्ते में बदल गई. शुरुआती औपचारिक बातचीत जल्द ही गहरी दोस्ती और फिर प्यार में तब्दील हो गई.

कुछ ऐसा रहा विवियन का करियर

विवियन डीसेना टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं. मधुबाला - एक इश्क एक जुनून और शक्ति-अस्तित्व के एहसास की जैसे धारावाहिकों से उन्होंने खास पहचान बनाई है. इसके अलावा उन्होंने रियलिटी शो में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. इतना ही नहीं विवियन ने अपने करियर में और भी कई काम किए हैं. 

सम्बंधित खबर