पुष्पा का रियल लाइफ रीयूनियन! अल्लू अर्जुन ने अपनी श्रीवल्ली को दी असली शादी की बधाई

उदयपुर में शादी के कुछ दिनों बाद, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया. इस शानदार समारोह में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं थी.

Date Updated Last Updated : 05 March 2026, 01:27 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: @TrendsAlluArjun X account

उदयपुर: साउथ की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं.  उदयपुर में शादी के कुछ दिनों बाद, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया. इस शानदार समारोह में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं थी, जिनमें अल्लू अर्जुन भी शामिल हुए थे. इसमें पुष्पा ने अपनी श्रीवल्ली को उसकी वास्तविक शादी की शुभकामनाएं दी. 

पुष्पा ने श्रीवल्ली को दी बधाई

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का रिसेप्शन पुष्पा के सह-कलाकारों के लिए एक छोटा सा रियूनियन था. आपको बता दें कि पुष्पा में अल्लू अर्जुन और रश्मिका ने प्रेमी-प्रेमिका और बाद में वैवाहिक कपल का रोल प्ले किया था. अल्लू अर्जुन ने इस मौका पर अपनी श्रीवल्ली को असली शादी की बधाई दी. 

इस खास मौके पर रश्मिका ने गोल्डेन और ब्लैक बॉर्डर वाली पारंपरिक लाल साड़ी पहनी थी. वहीं विजय ने साधारण सफेद कुर्ता और धोती पहनी थी. अल्लू अर्जुन ने फूलों के पैटर्न का कुर्ता पहना था. 

ये सितारे भी आए नजर 

अल्लू अर्जुन के बाद शाम को कई और सितारे इस रिसेप्शन में नजर आए, जिनमें राम चरण, नागार्जुन, नीना गुप्ता, चिरंजीवी, नम्रता शिरोडकर और नानी सहित उद्योग जगत के कई अन्य दिग्गज शामिल थे. 

26 फरवरी को हुई थी शादी

गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का विवाह 26 फरवरी को उदयपुर के आईटीसी मोमेंटोस में हुआ. इस जोड़े ने सुबह पारंपरिक तेलुगु हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया था और शाम को कोडवा रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की रस्में निभाईं गई, जिससे दोनों अपनी-अपनी परंपराओं में रमते नजर आए. रश्मिका और विजय ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की आधिकारिक तस्वीरें साझा कीं और उसमें रश्मिका मंदाना ने तस्वीरों के साथ एक लंबा नोट लिखा. बता दें दोनों काफी समय से एक दूसरे डेट कर रहे थे. 

सम्बंधित खबर