नई दिल्ली: बॉलीवुड से एक खुशखबरी सामने आई है, जिसने फैंस के बीच उत्साह का माहौल बना दिया है. मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर दूसरी बार मां बन गई हैं. सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने अपने दूसरे बेटे के जन्म की घोषणा की है. इस नए मेहमान के आने से उनका परिवार अब चार सदस्यों का हो गया है और दोनों ने इस खास पल को बेहद भावुक अंदाज में साझा किया.
अभिनेत्री ने 29 मार्च 2026 को अपने बेटे के जन्म की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी. उन्होंने बताया कि उनका परिवार इस नए जीवन के आगमन से बेहद खुश है. इससे पहले फरवरी में मुंबई स्थित उनके घर पर एक बेबी शॉवर का आयोजन किया गया था, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे.
सोनम कपूर ने अपने संदेश में लिखा कि उनका बड़ा बेटा वायु कपूर आहूजा अपने छोटे भाई के आने से बहुत खुश और उत्साहित है. उन्होंने इस पल को 'खूबसूरत और आशीर्वाद से भरा' बताते हुए अपने नए सफर की शुरुआत को खास बताया.
इस खुशखबरी के बाद फिल्म इंडस्ट्री से कई सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दीं. करीना कपूर खान, वाणी कपूर, दीया मिर्जा, रिया कपूर और हुमा कुरैशी जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर सोनम को बधाई देते हुए अपनी खुशी जाहिर की.
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 8 मई 2018 को पारंपरिक सिख रीति-रिवाज से शादी की थी. उनका पहला बेटा वायु अगस्त 2022 में पैदा हुआ था, जिसके बाद नवंबर 2025 में सोनम ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंट हुई थी.
पोस्ट सामने आने के बाद से ही इसे हजारों लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं. फैंस लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं और उनके नए परिवारिक सफर के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं