तिहाड़ जेल में ही रहेंगे राजपाल यादव, दिल्ली हाई कोर्ट ने बेल देने से किया इनकार

कॉमेडियन राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस केस में उनकी बेल अर्जी पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत नहीं दी. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने मामले की सुनवाई 16 फरवरी, 2026 तक टाल दी.

Date Updated Last Updated : 12 February 2026, 04:27 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस केस में उनकी बेल अर्जी पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत नहीं दी. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने मामले की सुनवाई 16 फरवरी, 2026 यानी सोमवार तक टाल दी. इसका मतलब है कि राजपाल फिलहाल तिहाड़ जेल में ही रहेंगे. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राजपाल पर कुछ सख्त कमेंट्स किए.

राजपाल ने 25-30 बार सुनवाई टाली

कोर्ट ने राजपाल के 3 करोड़ रुपए से ज्यादा चुकाने के भरोसे पर भी चिंता जताई. रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने कहा कि रिव्यू और मीडिएशन प्रोसेस के दौरान कई वादे किए गए, लेकिन राजपाल ने लगभग 25-30 बार सुनवाई टाली और बकाया रकम नहीं दी. कोर्ट ने साफ कहा कि भले ही हमदर्दी हो, लेकिन कानून के सामने सब बराबर हैं. यह पूरा केस 2010 से चल रहा है.

तिहाड़ जेल में सरेंडर किया

राजपाल ने अपनी डायरेक्ट की हुई फिल्म आता पता लापता के लिए दिल्ली की एक कंपनी से ₹5 करोड़ उधार लिए थे. फिल्म फ्लॉप होने के बाद पैसे वापस नहीं किए. इंटरेस्ट और पेनल्टी मिलाकर यह रकम अब लगभग 9 करोड़ रुपए हो गई है. फरवरी 2026 में कोर्ट के ऑर्डर के बाद, राजपाल ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया.

बॉलीवुड इंडस्ट्री का पूरा सपोर्ट

बॉलीवुड इंडस्ट्री ने उन्हें अपना पूरा सपोर्ट दिया है. सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मीका सिंह और कई दूसरे लोगों ने मदद की पेशकश की। किसी ने पैसे दिए, तो किसी ने काम दिया.

सम्बंधित खबर

Recent News