नई दिल्ली: कल शाहिद कपूर और तृप्ति स्टारर फिल्म ओ रोमियो ने वेलेंटाइन वीक में सिनेमाघरों में दस्तख दी. फिल्म में कदम रखते ही धमाल मचा दिया. फिल्म ने पहले दिन ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. शाहिद कपूर की दमदार मौजूदगी और विशाल भारद्वाज की शानदार सिनेमाई ने मिलकर सिनेमाघरों में एक अलग माहौल बना दिया.
रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली है. साथ ही यह लॉकडाउन के बाद शाहित की सबसे बेहतरीन ओपनिंग वाली फिल्म है.
इस फिल्म के साथ ही ऐसा लग रहा है जैसे एक बार फिर से शाहित का दौर वापस आ रहा है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही करीब 8.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है जोकि लॉकडाउन के बाद शाहिद की सबसे अच्छी ओपनिंग कमाई वाली फिल्म मानी जा रही है. लॉकडाउन के बाद से शाहिद की कई फिल्म रिलीज हुई थी लेकिन वह कुछ खास ओपनिंग नहीं कर पा रही थी लेकिन इस फिल्म शाहित को राहत की सांस दी है.
‘ओ रोमियो’ ने शाहिद की पिछली फिल्मों देवा, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया और जर्सी की तुलना में बेहतर शुरुआत की है. इन फिल्मों की ओपनिंग कमाई क्रमशः 5.50 करोड़, 6.70 करोड़ और 3.2 करोड़ रुपये रही थी. ऐसे में यह नई फिल्म उनके करियर में एक बेहत मोड़ लेकर आया है.
एक बार फिर से बड़े पर्दे पर शाहिद का जादू देखने को मिल रहा है. भले ही ये किसी बड़े ब्लॉकबस्टर स्तर की शुरुआत न हो, लेकिन इसमें दर्शकों की रुचि साफ झलकती है. साथ ही यह शाहित के करियर को नई शुरुआत दे सकता है.
इस फिल्म शाहित और तृप्ती डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं. इसके साथ ही फिल्म में निर्देशन की कमान विशाल भारद्वारज ने संभाली है. भारद्वाज ने इस फिल्म को अपने दिल के बेहद करीब बताया है.