"अपनी आदत सुधार लो, नहीं तो बेडरूम में घुसकर मारेंगे," लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रोहित शेट्टी के घर की फायिरंग

बिश्नोई गैंग ने रोहित शेट्टी के घर की फायिरंग. उन्होंने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली है. मुंबई पुलिस दावे की पुष्टि करने में लगी है.

Date Updated Last Updated : 01 February 2026, 04:27 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X

मुंबई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक बार फिर सुर्खियों में आती दिख रही है. बॉलीवुड के स्टारर्स पर हमला करके लगातार लोगों की नजरों में बने रहने का ये सिलसिला जारी है. रविवार को बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के जुहू वाले घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल होने के शक में कम से कम पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. मुंबई पुलिस दावे की पुष्टि करने में लगी है.

12 स्पेशल टीमें बनाई

घटना के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना में शामिल संदिग्धों को पकड़ने के लिए 12 स्पेशल टीमें बनाई हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों ने रविवार को रात करीब 1 बजे बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर के घर के बाहर लगभग चार राउंड फायरिंग की. फायरिंग के तुरंत बाद, शेट्टी के रिहायशी टावर के आसपास भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई. अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग की जांच जारी है और सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है. घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

पांच लोग गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अब तक गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में अमन आनंद मारोटे (27), आदित्य ज्ञानेश्वर गायकवाड़ (19), सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20), समर्थ शिवशरण पोमाजी (18), और स्वप्निल बंदू सकट (23).

पोस्ट में क्या लिखा था?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी में लिखे गए इस पोस्ट में बॉलीवुड डायरेक्टर को सीधा और हिंसक धमकी दी गई थी. राम राम, सभी भाइयों को जय बजरंग बली. आज हम, शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, और हरमन संधू, मुंबई में फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हैं. हमने उन्हें कई बार मैसेज करके कहा था कि हमारे काम में दखल न दें, लेकिन वह नहीं समझे. यह सिर्फ एक छोटा सा ट्रेलर है. अगर वह नहीं सुनते हैं, तो अगली गोलियां उनके घर के बाहर नहीं होंगी, वे उनके बेडरूम में उनकी छाती में होंगी.

पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए चेतावनी

नोट में आगे कहा गया कि यह पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक चेतावनी है. अपनी आदतें सुधार लो, वरना तुम्हारी हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी. जिन्हें हमने नाम लेकर बुलाया है, वे लाइन में आ जाएं, वरना तुम्हें छिपने की जगह नहीं मिलेगी. हमारे दुश्मनों, तैयार रहो, देखो और इंतजार करो.

सम्बंधित खबर