मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों सिक्योरिटी की चिंता बढ़ गई है. फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हाल ही में हुई शूटिंग के कुछ ही दिनों बाद सुपरस्टार रणवीर सिंह को भी धमकी भरा मैसेज मिला है. यह धमकी WhatsApp पर वॉइस नोट के रूप में आई, जिसमें करोड़ों रुपये मांगे गए. रोहित शेट्टी के बाद क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग अब रणवीर सिंह के पीछे पड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना मंगलवार को हुई. रणवीर सिंह या उनकी टीम ने तुरंत मुंबई पुलिस को इन्फॉर्म किया. फैंस की नजर और पूरे बॉलीवुड की निगाहें इस मामले में पर बनी हुई है.
पुलिस ने मामले को सीरियसली लेते हुए जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है. अधिकारी वॉइस नोट भेजने वाले की तलाश कर रहे हैं और धमकी के पीछे का मकसद पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि धमकी देने वाला व्यक्ति किसी गैंग से जुड़ा होने का दावा कर रहा है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है.
धमकी के बाद रणवीर सिंह के घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. पुलिस ने किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर उनके घर के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ा दी है. रणवीर सिंह या उनके परिवार की तरफ से कोई फॉर्मल शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस खुद संज्ञान लेकर जांच कर रही है. यह घटना रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग से जुड़ी है या नहीं, यह जांच के दौरान पता चलेगा.
रणवीर सिंह अपनी स्पाई थ्रिलर धुरंधर की सुपर सक्सेस का मज़ा ले रहे हैं. फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर Rs 1000 करोड़ कमाए और आदित्य धर की फिल्म ने ग्लोबली Rs 1300 का आंकड़ा पार किया. अब इसका सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को हिंदी, मलयालम, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ में दुनिया भर में रिलीज होगी. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल अहम रोल में हैं. खबर है कि अक्षय खन्ना भी कुछ फ्लैशबैक सीन के जरिए धुरंधर 2 में नजर आ सकते हैं.